कौन हैं आकिब नबी? पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका, जसप्रीत बुमराह को किया रिप्लेस
Who is Auqib Nabi: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। हालांकि इस खबर के साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक नए चेहरे की एंट्री भी हुई।
चयनकर्ताओं ने बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है। यह उनके करियर का सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है।

आकिब नबी का नाम पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार चर्चा में रहा है। नई गेंद से स्विंग की क्षमता और लंबे स्पैल फेंकने की काबिलियत ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनने का इनाम मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भी आकिब को टीम में शामिल नहीं किया गया था।
कौन हैं औकिब नबी?
आकिब नबी जम्मू-कश्मीर से आते हैं। उन्होंने कम उम्र में ही राज्य की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में उन्होंने लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। रणजी में उन्होंने 100 से ज्यादा विकेट झटके हैं और उनकी पेस काफी धाकड़ है। इसी वजह से बुमराह की जगह उनको शामिल किया गया है।
इंडिया ए में भी मिला था मौका
श्रीलंका ए के खिलाफ हाल ही में हुई चार दिवसीय सीरीज आकिब नबी के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने दो मैचों में छह विकेट हासिल किए। पहले मैच की पहली पारी में 58 रन देकर चार विकेट लेने का उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसी शानदार गेंदबाजी ने भारतीय चयनकर्ताओं का भरोसा जीता और अब उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है।
भारतीय टीम में ये खिलाड़ी
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।


Click it and Unblock the Notifications
