कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के बिकने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल, आर्यमन के साथ क्या रिश्ता
Who is Ananya Birla: आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB 16,000 करोड़ से ज्यादा की डील में बिक गई। टाइल्स और बिड़ला ग्रुप के पास मालिकाना हक है। इस डील के बाद आर्यमन बिड़ला को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे आरसीबी के नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।
इस बदलाव ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है कि आने वाले सीजन में टीम किस नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा अनन्या बिड़ला के वीडियो भी वायरल हुए हैं। फैंस ने उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर यह महिला कौन हैं?

कौन हैं अनन्या बिड़ला?
अनन्या और आर्यमन भाई-बहन हैं। वह सिर्फ एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक नहीं रखतीं, बल्कि खुद एक सफल उद्यमी हैं। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने एक माइक्रोफिन की शुरुआत की थी, जिससे वह देश की सबसे कम उम्र की एंटरप्रेन्योर में शामिल हो गईं। इसके अलावा, अनन्या एक इंटरनेशनल पॉप स्टार भी हैं, जिनके गानों को दुनियाभर में 500 मिलियन से ज्यादा स्ट्रीम्स मिल चुके हैं, जिससे उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
अनन्या बिड़ला क्यों ट्रेंड में आईं
आरसीबी के मालिकाना हक में बदलाव की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक इस फ्रेंचाइजी के पीछे की शख्सियतों के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। अनन्या बिड़ला की सार्वजनिक उपस्थिति, उनकी उद्यमी सफलता और सेलिब्रिटी अपील ने उन्हें क्रिकेट प्रेमियों के बीच तेजी से एक ट्रेंडिंग चेहरा बना दिया है। चूंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब नए नेतृत्व में एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है, ऐसे में अनन्या बिड़ला जैसी हस्तियों में लोगों की दिलचस्पी बनी रहने की पूरी संभावना है।
Ananya Birla is one of the owners of #RCB 😍🔥pic.twitter.com/D5US7TQ5hI
— 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗶 ᴿᵃʸᵃ (@NameIsShreyash) March 24, 2026
आ सकती हैं IPL में नजर
अब आर्यमन बिड़ला आरसीबी के नए चेयरमैन बन गए हैं, तो उनकी बहन अनन्या भी स्टेडियम में नजर आ सकती हैं। इसकी पूरी संभावना जताई जा रही है। टीम मालिक हमेशा स्टेडियम में दिखाई देते हैं, आरसीबी के फैंस चाहेंगे कि अनन्या स्टेडियम में मौजूद रहकर टीम की हौसला अफजाई करें।












Click it and Unblock the Notifications