Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा? पाकिस्तान में खेलने के लिए किया रजिस्ट्रेशन? सामने आया सच

Agni Dev Chopra PSL: सोशल मीडिया पर इस समय एक खबर ने क्रिकेट और बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। मशहूर फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ('12th फेल' फेम) के बेटे अग्नि देव चोपड़ा का नाम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की ऑक्शन लिस्ट में देखे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। लेकिन अब इस युवा क्रिकेटर ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एक कथित ऑक्शन लिस्ट वायरल हुई। इस लिस्ट में अग्नि देव चोपड़ा का नाम 822वें नंबर पर दर्ज था। उन्हें USA (अमेरिका) के खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया था और उनकी बेस प्राइस करीब 6 लाख पाकिस्तानी रुपये (PKR 600,000) बताई गई थी। जैसे ही यह खबर फैली, नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

agni chopra

अग्नि चोपड़ा ने दी सफाई

विवाद बढ़ता देख अग्नि देव चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेरे नाम से एक टूर्नामेंट (PSL) को लेकर गलत और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूँ कि मैंने PSL के लिए कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। मेरा पूरा ध्यान इस समय अमेरिका (USA) में अपने क्रिकेट करियर और भविष्य के लक्ष्यों पर है। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

कौन हैं अग्नि देव चोपड़ा? (क्रिकेट करियर और रिकॉर्ड्स)

अग्नि देव चोपड़ा केवल एक स्टार किड नहीं हैं, बल्कि एक क्रिकेटर भी हैं। उनके बारे में कुछ खास बातें शायद कम लोग जानते हैं. अग्नि ने भारत में मिजोरम के लिए खेलते हुए अपने पहले 4 प्रथम श्रेणी (First-Class) मैचों में लगातार 5 शतक जड़कर इतिहास रचा था। उन्होंने 11 प्रथम श्रेणी मैचों में लगभग 95 की औसत से 1804 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं।

USA कनेक्शन

अग्नि का जन्म अमेरिका के डेट्रायट में हुआ था, इसलिए उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है। बीसीसीआई के नियमों के कारण उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट छोड़कर अब USA से खेलने का फैसला किया है। वे मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में MI New York टीम का हिस्सा हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध तनावपूर्ण हैं और कोई भी भारतीय खिलाड़ी PSL नहीं खेलता, इसलिए अग्नि का नाम लिस्ट में आना चौंकाने वाला था। हालांकि, अग्नि अमेरिकी नागरिक हैं, फिर भी उनकी भारतीय जड़ों के कारण इस खबर ने तूल पकड़ा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+