युवराज सिंह के कौन से दुश्मन हैं जिनके साथ कमेंट्री में बैठने से किया इनकार? किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?
Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह IPL में कमेंट्री इसलिए नहीं करते क्योंकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके ऊपर पहले पर्सनल कमेंट्स किए थे। युवी ने यह भी कहा कि मुझे सब याद है।
उनके साथ खेल चुके कई पूर्व क्रिकेटर कमेंट्री करते हैं, उनमें हरभजन सिंह मोहम्मद कैफ, इरफ़ान पठान, वीरेंद्र सहवाग आदि प्लेयर्स हैं। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर कौन लोग हैं, जिन्होंने युवराज सिंह पर किसी समय में व्यक्तिगत कमेंट्स किए थे।

इसकी पड़ताल करने के लिए हमने मौजूदा आईपीएल में कमेंट्री कर रहे लोगों की लिस्ट खंगालते हुए एक विश्लेषण करने का प्रयास किया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवराज सिंह किन लोगों की वजह से खफा हैं, कौन है वह इंसान जिनसे उनकी नाराजगी है।
IPL कमेंट्री में शामिल हैं ये नाम
हर्षा भोगले, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, आकाश चोपड़ा, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, नवजोत सिंह सिद्धू, केविन पीटरसन, मैथ्यू हेडन, इयान बिशप, इयोन मॉर्गन, माइकल क्लार्क, डेल स्टेन, एबी डिविलियर्स, ब्रायन लारा
किसने किया युवी को आहत
युवराज सिंह ने किसी एक नाम की ओर इशारा नहीं किया, लेकिन यह साफ है कि कमेंट्री पैनल में मौजूद कुछ लोगों की पुरानी टिप्पणियां उन्हें आज भी याद हैं। मौजूदा पैनल में विदेशी कमेंटेटर्स का नाम साइड में रख दिया जाए, तो वह कोई भारतीय है, जिसने युवी के खेलने के दिनों में कुछ खराब बातें कही होगी।
खेल पर बात होनी चाहिए
युवराज सिंह ने कहा कि बात खेल पर होनी चाहिए, उसका विश्लेषण होना चाहिए लेकिन मेरे खेल से अलग पर्सनल बातें की गई थीं, इस वजह मैं ऐसे लोगों के साथ कभी नहीं बैठ सकता। अब सोशल मीडिया पर कयास ही लग रहे हैं कि किसने युवी के लिए कमेंट्स किए होंगे। कमेंट्री बॉक्स के कई लोग तो युवराज के साथ खिलाड़ी रह चुके हैं और अब भी अच्छी दोस्ती है। ऐसे में किसी पुराने कमेंटेटर की तरफ ही युवराज सिंह का इशारा है।
कमेंट्री बॉक्स में सहजता है जरूरी
कमेंट्री सिर्फ क्रिकेट की समझ नहीं, बल्कि आपसी तालमेल और सम्मान का भी खेल है। लाइव प्रसारण के दौरान कमेंटेटर्स को लंबे समय तक साथ बैठना पड़ता है। अगर पहले से ही किसी के साथ व्यक्तिगत असहजता हो, तो उस माहौल में काम करना मुश्किल हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications