ये हैं IPL इतिहास के सबसे महंगे ओवर, रिंकू सिंह की धुनाई से बने 31 रन किस नंबर पर हैं?

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ओवरों की बात आती है तो क्रिस गेल का नाम अपने आप ही आ जाता है। मौजूदा सीजन में रिंकू सिंह ने सबसे महंगा ओवर दिया है।

Most expensive overs in IPL history

Most Expensive IPL Overs in Hindi: आईपीएल के 16वें सीजन के 13वें मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी टीम की पारी के अंतिम ओवर में गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल की आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए और इस तरह ये ओवर (31) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे टॉप-5 ओवरों में शामिल हो गया है। आइए देखते हैं सबसे महंगे ओवर कौन से रहे।

1. 37 रन (क्रिस गेल vs प्रशांत परमेश्वरम)- नंबर एक पर हैं है धाकड़ क्रिस गेल की धुनाई जिन्होंने 2011 में आरसीबी के लिए कोची टस्कर्स केरला के खिलाफ बल्लेबाजी की थी। दूसरी पारी आरसीबी की थी और ये तीसरा ओवर था जहां बाए हाथ के तेज गेंदबाज प्रशांत की धुनाई करते हुए 37 रन कूट दिए थे। एक नो-बॉल वाले उस ओवर में गेल ने चार छक्के और तीन चौके लगाए थे।

37 रन (रवींद्र जडेजा vs हर्षल पटेल)- 2021 में रवींद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में ऐसा किया था। यह सीएसके बनाम आरसीबी का मुकाबला था जो वानखेड़े में हो रहा था। इस ओवर में एक नो-बॉल थी। कुल मिलाकर 5 छक्के और एक चौका लगा। एक गेंद पर दो रन बने।

Recommended Video

    IPL 2023: Lucknow ने आखिरी ओवर में जीता मैच, आखिरी गेंद पर 1 रन वाली कहानी, Video | वनइंडिया हिंदी

    2. 35 रन (पैट कमिंस vs डेनियल शम्स)- ये मुकाबला पिछले सीजन में हुआ जो मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच हुआ था। इस दौरान पैटकमिंस ने डेनियल शम्स की गेंदबाजी पर 35 रन बटोरे थे और आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में केएल राहुल की बराबरी की थी। यह केकेआर की पारी का सोलवां ओवर था। इस ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाए थे।

    3. 33 रन (क्रिस गेल vs रवि बोपारा)- नंबर 3 पर फिर से केकेआर का मुकाबला आता है जो 2010 सीजन के दौरान ईडन गार्डन में हुआ था। तब विपक्षी टीम थी किंग्स इलेवन पंजाब और इस बार क्रिस गेल केकेआर की ओर से खेल रहे थे। इस दौरान रवि बोपारा ने केकेआर की पारी का 13वां ओवर फेंका किया जिसमें क्रिस गेल ने 4 छक्के लगाए थे। बाकी रन वाइड के आए थे।

    33 रन (सुरेश रैना vs परविंदर अवाना)- सुरेश रैना के दम पर 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में एक ओवर में 33 रन बने थे। ये मैच का छठा ओवर था और परविंदर अवाना गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में पांच चौके और दो छक्के लगे थे। एक नो-बॉल थी।

    4. 31 रन (रिंकू सिंह vs यश दयाल)- इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है रिंकू सिंह का हाल ही में किया गया कारनामा जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के आखिरी ओवर में यश दयाल के सामने 5 छक्के लगा दिए। दयाल ने इस ओवर की पहली गेंद उमेश यादव को फेंकी थी जिस पर अनुभवी गेंदबाज ने सिंगल लेते हुए रिंकू को स्ट्राइक दी। बात की 5 गेंदों पर आराम से 5 छक्के लगे।

    31 रन (क्रिस गेल vs राहुल शर्मा)-आईपीएल के एक और मुकाबले में 31 रन बन चुके हैं। ये मैच 17 अप्रैल 2012 को आरसीबी vs पुणे वारियर्स के बीच बेंगलुरु में हुआ था। इस दौरान खेलने राहुल शर्मा की गेंदबाजी पर क्रिस गेल ने रिंकू सिंह की तरह आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े से। मैच की इस ओवर की पहली गेंद सौरभ तिवारी ने खेली थी और 1 रन लेकर गेल को स्ट्राइक दे दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+