जानिए कब और कितने बजे खेला जाएगा Team India का प्रैक्टिस मैच, इस चैनल पर होगा LIVE टेलिकास्ट

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंच चुकी है। इंग्लैंड दौरे पर टीम एक टेस्ट, 3 टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी। ये सभी मुकाबला 1 से 17 जुलाई के बीच खेले जाएंगे।

team india

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंच चुकी है। इंग्लैंड दौरे पर टीम एक टेस्ट, 3 टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी। ये सभी मुकाबला 1 से 17 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया लिसेस्टरशायर के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के पास प्रैक्टिस मैच के जरिए कई सवालों का जवाब तलाशने का बढ़िया मौका होगा।

23 जून से शुरू होगा मैच

23 जून से शुरू होगा मैच

भारत और लिसेस्टरशायर के बीच ये चार दिवसीय अभ्यास मैच 23 से 26 जून के बीच लिसेस्टरशायर काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। आईपीएल के 15वें सीजन के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था। ऐसे में ये सभी खिलाड़ी इस मुकाबले के जरिए लय में वापस आना चाहेंगे। वहीं, रवींद्र जडेजा भी आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके पास भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले अभ्यास का शानदार मौका रहेगा।

रोहित शर्मा का पहला बड़ा चैलेंज

रोहित शर्मा का पहला बड़ा चैलेंज

टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित शर्मा का ये पहला विदेशी दौरा है। हेड कोच राहुल द्रविड़ भी पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़े थे और उनके पास इंग्लैंड दौरों का अच्छा खासा अनुभव भी मौजूद है, जो वाकई में कप्तान रोहित के अलावा पूरी टीम के बहुत काम आ सकता है। हिटमैन ने अभी तक दो टेस्ट मैचों में कप्तानी की है और दोनों मुकाबले जीतने में सफल रहे हैं। याद दिला दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल कोरोना के कारण 5वां टेस्ट रद्द कर दिया गया था। वहीं, मुकाबला 1 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

भारत अगर ये एजबेस्टन टेस्ट जीतने में सफल रहा या मैच ड्रॉ भी हुआ तो 2007 के बाद टीम इंडिया पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी। आखिरी बार जब भारत ने इंग्लैंड को उसीके घर में हराकर टेस्ट सीरीज जीती, तब राहुल द्रविड़ ही टीम के कप्तान थे।

राहुल नहीं होंगे टीम के साथ, पंत पर रहेगी नजर

राहुल नहीं होंगे टीम के साथ, पंत पर रहेगी नजर

ओपनर केएल राहुल ग्रोइंग इंजरी के चलते अब इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया के पास कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पर शुभमन गिल को देखा जा सकता है। गिल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, अफ्रीकी सीरीज के 5 मैचों के केवल 58 रन बनाने वाले विकेटकीपर ऋषभ पंत पर भी दुनियाभर की नजरें बनीं रहेंगी। पंत की हालियां फॉर्म को देखते हुए उनके लिए ये इंग्लैंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है। ऋषभ जरूर इस प्रैक्टिस मैच में बड़े रन बनाकर प्लेइंग-11 में अपना स्थान पक्का करना चाहेंगे। बता दें कि टीम में ऋषभ पंत के अलावा श्रीकर भरत दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल है।

कहां होगा LIVE प्रसारण, कितने बजे शुरू होगा मैच

कहां होगा LIVE प्रसारण, कितने बजे शुरू होगा मैच

मैदान: ग्रेस रोड, लीसेस्टर

तारीख: 23 से 26 जून

भारत में कहां देख सकते हैं मैच: मैच का लाइव स्ट्रीम लीसेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के आधिकारिक यूट्यूब चैनल (Foxes TV) पर किया जाएगा।

समय: मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

प्रैक्टिस मैच के लिए दोनों टीमों

प्रैक्टिस मैच के लिए दोनों टीमों

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा , श्रीकर भारत (विकेटकीपर)।

लिसेस्टरशायर ने अभी टीम की घोषणा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+