GT vs PBKS: गुजरात-पंजाब आईपीएल मैच कहां देखें, किस App पर आएगा मुकाबला? क्या फ्री में देखने का है जुगाड़?

IPL 2025 Live Streaming GT vs PBKS: आईपीएल के इस सीजन का आज पांचवां मुकाबला खेला जाना है। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला है। दोनों ही टीमों का इस सीजन यह पहला ही मैच है। ऐसे में जीत के साथ खाता खोलने का प्रयास जरूर होगा।

गुजरात ने पिछले सीजन की तरह इस बार भी अपना कप्तान शुभमन गिल को ही रखा है लेकिन पंजाब किंग्स ने सब कुछ बदलकर रख दिया है। पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी है। श्रेयस अय्यर वही कप्तान हैं जिन्होंने पिछले सीजन केकेआर को टाइटल दिलाया था।

gt vs pbks

घरेलू मैदान का फायदा निश्चित रूप से गुजरात को मिलने वाला है। स्टेडियम में बैठे फैन्स अपने प्लेयर्स के लिए हूटिंग करते हुए दिखाई देंगे। शुभमन गिल की टीम में इस बार मोहम्मद सिराज और जोस बटलर जैसे धाकड़ प्लेयर्स भी शामिल हैं, जिससे टीम को और मजबूती मिली है।

GT vs PBKS मैच लाइव कैसे और कहाँ देखें

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी और ओटीटी दोनों जगह देखने को मिलेगा। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा। इसके अलावा ओटीटी पर मैच देखने के लिए जियोहॉटस्टार एप्लीकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी। इसके बाद सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा। जो लोग टाटा प्ले से सीधा मोबाइल में मैच देखते थे, उनके लिए भी अब सुविधा समाप्त है, वे लोग सिर्फ टीवी में ही अपना चैनल इस्तेमाल कर पाएंगे। मोबाइल के लिए पैसे देने ही पड़ेंगे।

GT vs PBKS मैच देखने के लिए पूरा प्रोसेस

पहला स्टेप
जियोहॉटस्टार पर मुकाबला देखने के लिए पहला स्टेप यही है कि आपको अपने एंड्रॉएड मोबाइल के प्लेस्टोर में जाकर जियोहॉटस्टार का एप्लीकेशन डाउनलोड करना है। आईफोन वाले लोग एप्पल के एप स्टोर से यह एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप
इसके बाद दूसरा स्टेप यह होगा कि आपको लोगइन करना पड़ेगा। मोबाइल नम्बर, ई-मेल आदि से आपको वहां अपना प्रोफाइल बनाना पड़ेगा।

तीसरा स्टेप
तीसरे और अंतिम स्टेप में आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। महीने का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है, अथवा पूरे साल के लिए भी सब्सक्रिप्शन लेकर मुकाबले का आनन्द उठाया जा सकता है। वहां अलग-अलग अमाउंट मौजूद रहेगा, आपको अपने लिए खास प्लान चुनना है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+