‘हमारा संजू कहां है’, फैन ने पूछा सवाल तो सूर्या ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Suryakumar Yadav Video Viral: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Sanju Samson

Suryakumar Yadav Video Viral: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वनडे सीरीज अपने नाम किया। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की पारी खेलकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। इसके अलावा शुभमन गिल के बल्ले से भी सौ रनों की अहम पारी निकली। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की और भारत को एक ऐतिहासिक जीत दिला दी।

भारत ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप

भारत ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। भारत ने चौथी बार श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया। 391 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 22 ओवर में महज 73 रनों पर ऑल आउट हो गई।

संजू को लेकर फैंस ने किया सवाल

इस सीरीज में संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं। टी-20 सीरीज में भी वह सिर्फ एक ही मुकाबला खेल सके थे। भले ही संजू सैमसन मैच नहीं खेल रहे थे, लेकिन स्टेडियम में उनके नाम की गूंज सुनाई दे रही थी। सूर्यकुमार यादव से संजू की टीम से गैरमौजूदगी को लेकर सवाल किया गया तो इस पर SKY ने ऐसा जवाब दिया कि सभी फैंस खुश हो गए। सूर्यकुमार यादव को तीसरे वनडे में खेलने का मौका मिला था।

सूर्यकुमार ने जीता फैंस का दिल

इस मैच के दौरान सूर्यकुमार बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। ऐसे में उनके पीछे मौजूद फैंस ने जोर-जोर से संजू-संजू का नारा लगाना शुरू कर दिया। सूर्यकुमार यादव जैसे ही पीछे मुड़कर फैंस की तरफ देखा तो एक फैन ने उनसे सवाल कर लिया। एक फैन ने सवाल किया कि, 'हमारा संजू कहां है, ऐसे में सूर्यकुमार ने अपने हाथों से दिल बनाया। जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ-साथ टीवी देख रहे फैंस भी खुश हो गए। सूर्यकुमार ने ये साइन बनाकर फैंस को बताना चाहा कि संजू हमारे दिल में है। सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+