PSL 2024: अब भारत में भी LIVE देख सकेंगे पीएसएल के सभी मैच, बस करना होगा ये काम
Pakistan Super League 2024: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के दौरान कुल 6 टीमों के बीच खिताब के लिए जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का पहला मैच आज, 17 फरवरी को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 18 मार्च, 2024 को होगा। आइए जानते हैं भारत में मैच का लाइव एक्शन कहां देख सकते हैं।
पीएसएल 2024 के सभी मैच कब खेले जाएंगे?
पीएसएल में मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होंगे। हालांकि, डबल-हेडर के दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच लाहौर, मुल्तान, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

भारत में भी LIVE देख सकेंगे पीएसएल के सभी मैच
दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग का नौवां संस्करण भारत में प्रसारित नहीं होगा। लेकिन इसे भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
पीएलएल 2024 के लिए सभी टीमों का स्क्वाड:
लाहौर कलंदर्स: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), फखर जमान, रासी वान डेर डुसेन, हारिस रऊफ, डेविड विसे, सिकंदर रजा, अब्दुल्ला शफीक, जमान खान, मिर्जा ताहिर बेग, राशिद खान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद इमरान जूनियर, अहसान भट्टी। डैन लॉरेंस, जहांदाद खान, सैयद फरीदून महमूद, शाई होप, कामरान गुलाम।
मुल्तान सुल्तांस: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, डेविड विली, खुशदिल शाह, उसामा मीर, डेविड मालन, अब्बास अफरीदी, रीस टॉपले, इहसानुल्लाह, फैसल अकरम, रीजा हेंड्रिक्स, तैय्यब ताहिर, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद अली, उस्मान खान। यासिर खान, क्रिस जॉर्डन, आफताब इब्राहिम।
इस्लामाबाद यूनाइटेड: शादाब खान (कप्तान), नसीम शाह, जॉर्डन कॉक्स, इमाद वसीम, आजम खान, फहीम अशरफ, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस, टाइमल मिल्स, मैथ्यू फोर्ड, सलमान अली आगा, कासिम अकरम, शहाब खान, हुनैन शाह, उबैद शाह, शमील हुसैन, टॉम कुरेन।
कराची किंग्स: शान मसूद (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, डैनियल सैम्स, मोहम्मद नवाज, जेम्स विंस, हसन अली, शोएब मलिक, तबरेज शम्सी, मीर हमजा, मुहम्मद अखलाक, मुहम्मद इरफान खान, टिम सीफर्ट, मोहम्मद अमीर खान, अनवर अली। अराफात मिन्हास, सिराजुद्दीन, साद बेग, जेमी ओवरटन।
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, नूर अहमद, सईम अयूब, टॉम कोहलर-कैडमोर, आसिफ अली, मोहम्मद हारिस, आमिर जमाल, नवीन उल हक, खुर्रम शहजाद, सलमान इरशाद, आरिफ याकूब, हसीबुल्लाह खान, उमैर अफरीदी , डैन मूसली, मोहम्मद जीशान, लुंगी एनगिडी, मेहरान मुमताज।
क्वेटा ग्लैडियेटर्स: रिले रोसौव (कप्तान), शेरफान रदरफोर्ड, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद वसीम जूनियर, जेसन रॉय, वानिंदु हसरंगा, सरफराज अहमद, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, विल स्मीड, सऊद शकील, सज्जाद अली जूनियर, उस्मान कादिर, ओमैर बिन यूसुफ , आदिल नाज, ख्वाजा नफे, अकील होसेन, सोहेल खान।












Click it and Unblock the Notifications