भारत के लिए रोहित-कोहली अब कब खेलेंगे अगला मैच? वर्ल्ड कप से पहले इन टीमों से होगा सामना
Virat Kohli And Rohit Sharma Next Match: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। दोनों ही खिलाड़ियों ने साल 2025 में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल लिया है। टेस्ट और टी-20 से संन्यास लेने के बाद अब ये दोनों दिग्गज भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया कमाल (Virat Kohli And Rohit Sharma Next Match)
साल 2027 वर्ल्ड कप तक भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज़ में कोहली (302 रन) और रोहित (146 रन) दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिससे भारत ने सीरीज़ 2-1 से जीती। अब इन दोनों का अगला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 2026 में होगा।

अब कब होगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी
अब विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी अगले महीने जनवरी 2026 में होगी। जब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगा। नए साल में टीम इंडिया का यह पहला वनडे सीरीज होगा। इस सीरीज का पहला वनडे 11 जनवरी 2026 को वडोदरा में खेला जाएगा। जबकि दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट के मैदान र खेला जाएगा। वहीं तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में होना है।
मिलेगा 6 महीने का लंबा ब्रेक
इस सीरीज के बाद दोनों खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय ड्यूटी से लगभग छह महीने दूर रहेंगे। वे 2026 टी20 वर्ल्ड कप और 2026 आईपीएल के बाद ही भारतीय टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे। दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications