GT vs KKR: कब होगा केकेआर और गुजरात टाइटंस के मैच में टॉस? क्या ओवर्स भी काटे जाएंगे
GT vs KKR: गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच मुकाबला निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। दोनों टीमों के खिलाड़ी तैयार थे लेकिन मौसम इस मैच में विलेन बन गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कड़कती बिजलियों ने व्यवधान उत्पन्न किया और मैच में देरी देखने को मिली। बारिश रुकने के बाद फिर से आ गई है और अब मैच में एक बार फिर से देरी हुई, एक बार अंपायर मैदान चेक करने गए थे लेकिन फिर से मामला खराब हो गया। कट-ऑफ़ टाइम के बाद मैच रद्द कर दिया गया।
खराब मौसम की वजह से मुकाबले का टॉस तक नहीं हो पाया और मैदान पर कवर्स को भी लाना पड़ा। मैदान के अहम भाग को कवर्स से ढक दिया गया। टॉस कितने बजे होगा, इसका अपडेट अंत में आया लेकिन जल्दी ही फिर से बारिश आई और मैच रद्द कर दिया गया।

मुंबई और केकेआर के बीच खेले गए मैच में बारिश के कारण ओवर काटने पड़े थे। यहाँ ऐसी नौबत आई थी लेकिन बारिश ही नहीं रुकी, या नहीं। कट-ऑफ़ टाइम जाने के बाद अंपायरों के पास मैच रद्द करने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बचा था।
आसमान में बादल छाए हुए थे और मौसम भी खराब रहा, फ्लड लाइटें आंशिक रूप से ही चालू की गई। कवर्स मैदान पर मजबूती से लगा रहा और अंत में इसे उतारा गया लेकिन बारिश ने काम खराब कर दिया और अंपायरों ने मैच रद्द कर दिया। अंपायर पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही इस मामले पर फैसला लिया।
केकेआर के लिए इस मैच की अहमियत ज्यादा नहीं है क्योंकि उन्होंने प्लेऑफ़ में पहले से ही अपना स्थान पक्का कर लिया है। केकेआर 18 अंक लेकर अंक तालिका में टॉप पर मौजूद थी। मैच रद्द होने से गुजरात की टीम के ऊपर असर पड़ा है, गुजरात अब प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications