ईशान किशन की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, स्टार बल्लेबाज ने नहीं खेला ये मैच तो IPL से भी कट सकता है पत्ता?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के हिस्सा न लेने पर बड़ा बयान दिया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका दौरे से हटने के बाद ईशान किशन भारतीय टीम से दूर हैं। इस दौरान उन्होंने कोई रणजी मैच भी नहीं खेला है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ईशान किशन की आईपीएल से पहले वापसी होगी या नहीं?
खिलाड़ियों को करना होगा निर्देश का पालन
शाह ने रणजी मैच को लेकर कहा कि, यदि आपका कप्तान और कोच आपको खेलने का निर्देश देता है, तो आपको उसका पालन करना होगा और रेड-बॉल क्रिकेट में भाग लेना होगा। यह निर्देश उन सभी खिलाड़ियों पर लागू होता है जो राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेल रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चोटिल खिलाड़ी लाल गेंद क्रिकेट खेलकर अपनी चोटों को बढ़ाने और सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी संभावनाओं को खतरे में न डालें। हालांकि, यह निर्देश सभी युवा और फिट खिलाड़ियों पर लागू होता है।'

भारतीय टीम से दूर हैं ईशान किशन
दक्षिण अफ्रीका दौरे से हटने के बाद ईशान किशन भारतीय टीम से दूर हैं। वह अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं थे और उन्हें इंग्लैंड टेस्ट के लिए नहीं चुना गया था, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि किशन को टीम में वापस आने के लिए कुछ क्रिकेट खेलने की जरूरत है। शाह ने परोक्ष रूप से ईशान पर अपने विचार स्पष्ट किए लेकिन किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया।
कब होगी ईशान किशन की वापसी?
नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में अगर ईशान किशन को आईपीएल खेलना है तो उनको झारखंड के लिए बचे हुए आखिरी राउंड मैच में खेलना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान आईपीएल 2024 से पहले भी एक टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं। ईशान किशन के ब्रेक के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते ब्रेक लिया था। उम्मीद है कि ईशान 16 फरवरी से राजस्थान के खिलाफ रणजी खेलते नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications