Ishan Kishan Aditi Hundia: ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति से कब करेंगे शादी? क्रिकेटर की मां ने किया खुलासा
Ishan Kishan Marriage Date: टीम इंडिया स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी धुआंधार पारी ने फैंस का दिल जीत लिया, वहीं उनकी और मॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।
हर कोई यह जानना चाहता है कि बिहार का यह लाल कब दूल्हा बनेगा और कब अदिति के साथ सात फेरे लेगा।ईशान किशन की शादी को लेकर क्रिकेटर की मां सुचित्रा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा है

Ishan Kishan Marriage Date: ईशान किशन की कब होगी शादी, क्या बोलीं मां?
आईएएनएस के साथ बीतचीत के दौरान ईशान किशन की मां सुचित्रा देवी ने शादी की सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अभी ईशान की उम्र शादी की नहीं है और यह समय उनके करियर पर फोकस करने का है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'शादी की कोई बात नहीं है, अभी उसके खेलने का समय है। दादाजी थोड़े बुजुर्ग हो गए हैं और सोशल मीडिया की बातें देखकर अक्सर उत्साहित हो जाते हैं। जो कुछ भी खबरें चल रही हैं, उनमें अभी कोई सच्चाई नहीं है।'
ईशान किशन के दादाजी ने दी थी रिश्ते को हरी झंडी
इससे पहले ईशान के दादा अनुराग पांडे ने पोते के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि अदिति हुंडिया ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और अगर वे शादी करना चाहते हैं, तो परिवार को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। उनके इस बयान के बाद ही फैंस के बीच शादी की अटकलें तेज हो गई थीं।
कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया?
ईशान किशन और अदिति हुंडिया की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। जयपुर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की बेटी अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) ग्लैमर जगत का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने साल 2017 में 'फेमिना मिस इंडिया' की फाइनलिस्ट बनकर सुर्खियां बटोरी थीं और 2018 में 'मिस दिवा' का खिताब अपने नाम किया था।
अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक सफल फैशन इन्फ्लुएंसर हैं और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम करती हैं। क्रिकेट जगत में अदिति पहली बार तब चर्चा में आईं, जब उन्हें IPL 2019 के दौरान स्टेडियम में ईशान किशन को चीयर करते हुए देखा गया था। उस समय फैंस ने उन्हें 'मिस्ट्री फैन गर्ल' का नाम दिया था।
मुश्किल समय में बनीं ईशान की ताकत
अदिति केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं; उन्होंने ईशान किशन के करियर के उस कठिन दौर (1.5 साल का टी20 सूखा) में भी उनका साथ निभाया, जब वह अपनी फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे। ईशान के दादाजी के हालिया बयान ने अब इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है, जिससे फैंस के बीच अब इस पावर कपल की शादी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
पाकिस्तान के खिलाफ ईशान का 'विराट' प्रदर्शन
मैदान की बात करें तो ईशान किशन इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए हाई-वोल्टेज मैच में ईशान ने केवल 40 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत पक्की की। उनकी इस पारी में पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी बेअसर नजर आई। न केवल बल्लेबाजी, बल्कि विकेटों के पीछे भी उन्होंने उस्मान खान को शानदार तरीके से स्टंप आउट कर अपनी फुर्ती का नमूना पेश किया। किशन ने अपनी इस सफलता का श्रेय पूरी टीम और फैंस को दिया है।












Click it and Unblock the Notifications