Champions Trophy का शेड्यूल कब होगा जारी? टूर्नामेंट शुरू होने में बचे हैं महज इतने दिन
Champions Trophy schedule 2025: पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अभी तक तस्वीरें साफ नहीं हो पाई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के दबाव के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुरोध करने पर हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट आयोजित करने पर सहमति जताई है। लेकिन अब तक टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है।
स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया विज्ञापन
हालांकि, आईसीसी या बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी करने की समयसीमा के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अब तक शेड्यूल नहीं आने से फैंस भी हैरान हैं। भारत में टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्टार स्पोर्ट्स के पास है। स्टार नेटवर्क ने आगामी टूर्नामेंट के लिए अभियान शुरू करने के लिए एक विज्ञापन जारी किया है।

शेड्यूल कब होगा जारी
विज्ञापन में भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ इसमें हिस्सा लेने वाले अलग-अलग देशों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिससे यह पुष्टि होती है कि टूर्नामेंट होने वाला है और भारतीय क्रिकेट टीम इसमें भाग लेगी। विज्ञापन में यह भी बताया गया है कि टूर्नामेंट जल्द ही शुरू होने वाला है, जिससे पता चलता है कि जल्द ही इसके शेड्यूल की घोषणा हो सकती है।
टूर्नामेंट में 8 टीमें लेती हैं हिस्सा
साल 2009 से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेती आ रही हैं, जिन्हें चार-चार के दो समूहों में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों के विरुद्ध एक मैच खेलती है, जिसमें हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं। हालांकि 2025 संस्करण के प्रारूप की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है कि आईसीसी इसमें कोई बदलाव करेगी।
कब शुरू होगा टूर्नामेंट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच किया जा सकता है। इन मैचों का आयोजन कराची, रावलपिंडी और लाहौर के स्टेडियम में होना है। लेकिन हाइब्रिड मॉडल होने के बाद भारत के मुकाबले दुबई में शिफ्ट किए जा सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीमों की पूरी लिस्ट
पाकिस्तान (मेजबान)
भारत
ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड
न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका
अफगानिस्तान
बांग्लादेश












Click it and Unblock the Notifications