IND vs WI: फैन कोड ऐप पर होगी पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग, चुकाने होंगे इतने रुपये
वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है।
नई दिल्ली, 29 जुलाई: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टी20 में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार समेत कई स्टार खिलाड़ियों को वापसी हो रही है। वहीं विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए भी आराम दिया गया है। टी20 सीरीज का पहला मुकबला आज ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। आइए आपको मैच से संबंधित सारी जानकारी बताते हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शु्क्रवार, 29 जुलाई को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच रात 8 बजे शुरू होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर देखा जा सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मोबाइल पर फैनकोड एप के माध्यम से देख सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज को देखने के लिए आपको 99 रुपये चुकाने होंगे।

टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 29 जुलाई, ब्रायन लारा स्टेडियम- 8 बजे से
- दूसरा टी20: 1 अगस्त, वॉर्नर पार्क, सेंट किट्स- 8 बजे से
- तीसरा टी20: 2 अगस्त, वॉर्नर पार्क, सेंट किट्स- 8 बजे से
- चौथा टी20: 6 अगस्त, लॉडरहिल, फ्लोरिडा- 8 बजे से
- पांचवां टी20: 7 अगस्त, लॉडरहिल, फ्लोरिडा- 8 बजे से

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा/दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, आर अश्विन/अक्षर पटेल।
- वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शमर ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications