बड़ा ही मुश्किल है सवाल, कोहली के 45वें शतक के बाद गांगुली से पूछा- क्या सचिन से बेहतर हैं विराट?

ये सवाल है बड़ा ही मुश्किल- सौरव गांगुली को उस सवाल का सामना करना पड़ा जिससे वो बचना ही चाहते थे। विराट के 45वें वनडे शतक के बाद गांगुली ने जानिए इस बारे में क्या कहा।

sachin and ganguly

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बीच कोई प्रतिद्वंदता नहीं है क्योंकि दोनों ही अलग टाइमलाइम पर अपने काम कर चुके हैं। सचिन का समय बीत चुका है और कोहली भी करियर का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर चुके हैं। हाल ही में ये बहस खत्म होने लगी थी कि कोहली और सचिन में कौन बेहतर है क्योंकि विराट लगभग तीन साल तक अपनी वो लय हासिल करने से जूझते रहे जिसने उनको आधुनिक दौर का महान बल्लेबाज बनाया। लेकिन एक बार फिर से विराट की चमक वापस आ गई है और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में शतक लगाकर सचिन के घरेलू वनडे शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

कोहली की बल्लेबाजी प्रतिभा के लिए प्रशंसा

कोहली की बल्लेबाजी प्रतिभा के लिए प्रशंसा

कोहली निश्चित तौर पर सचिन का रिकॉर्ड 49 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ गेंदे। पूर्व क्रिकेटरों गौतम गंभीर और संजय मांजरेकर का भी मानना है कि कोहली आसानी से ये रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली के सवाल को चालाकी से टाल दिया। इस सवाल के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए पूछे जाने पर, गांगुली ने अपना फैसला देने से इनकार कर दिया। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष ने कोहली की बल्लेबाजी प्रतिभा के लिए उनकी प्रशंसा की।

सवाल का जवाब देना आसान नहीं

सवाल का जवाब देना आसान नहीं

गांगुली ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "इस सवाल का जवाब देना आसान नहीं है। कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऐसी कई पारियां खेली हैं, 45 शतक ऐसे नहीं होते हैं। वे स्पेशल टेलैंट हैं। एक समय आएगा जब वे स्कोर करना बंद कर देंगे, लेकिन वे एक स्पेशल खिलाड़ी हैं।"

बांग्लादेश में शतक के साथ 2022 सीजन समाप्त करने वाले कोहली ने बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में अपना 45वां वनडे शतक लगाकर नए साल की शुरुआत की। कोहली ने मंगलवार को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे में 87 गेंदों में 113 रनों की शानदार पारी खेली। विराट अब 50 ओवर के प्रारूप में तेंदुलकर से चार शतक दूर है।

तेंदुलकर टेस्ट और वनडे प्रारूपों में सर्वकालिक रन स्कोरर हैं

तेंदुलकर टेस्ट और वनडे प्रारूपों में सर्वकालिक रन स्कोरर हैं

रन मशीन कोहली की बल्लेबाजी के दम पर भारत 50 ओवरों में 373-7 का स्कोर बनाने में सफल रहा। इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए पूर्व कप्तान कोहली के नाम 73 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं, जबकि बल्लेबाजी के दिग्गज तेंदुलकर 100 शतक लगाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं क्योंकि उन्होंन टेस्ट क्रिकेट में भी 51 शतक लगाए हैं। कोहली यहां पर केवल 27 शतक ही लगा पाए हैं। फिलहाल तेंदुलकर टेस्ट और वनडे प्रारूपों में सर्वकालिक रन स्कोरर हैं। फिलहाल कोहली गुरुवार को ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ एक और मुकाबला खेलने का इंतजार कर रहे हैं।

Recommended Video

    Ind vs SL: Virat Kohli ने Suryakumar Yadav को बताई बुरे समय की सच्चाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+