जब बांग्लादेश ने उलटफेर कर भारत को किया था वर्ल्ड कप से बाहर, आज भी फैन्स को होता है दुःख

India vs Bangladesh: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया अपना पूरा दमखम लगाने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम को बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में एक ऐसा जख्म दिया था जो फैन्स औए टीम के दिलों में आज भी ताजा है।

टीम इंडिया को 2007 के वर्ल्ड कप में लीग चरण से ही बाहर होना पड़ा था। बांग्लादेश की वजह से ही ऐसा हुआ था। टीम इंडिया को बांग्लादेश ने हराते हुए इतिहास रच दिया था। उस समय टीम इंडिया में सचिन, सहवाग, द्रविड़ और गांगुली जैसे दिग्गज खेल रहे थे लेकिन भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

shakib al hasan

भारतीय टीम के लिए उस मैच में सौरव गांगुली ने सबसे ज्याद रन बनाए थे। वह 66 रन बनाकर आउट हुए थे। उनके अलावा युवराज सिंह ने 47 रनों की पारी खेली थी। बाकी सभी बल्लेबाज सस्ते में सिमट गए और टीम इंडिया 191 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई थी।

कम स्कोर के बाद भारतीय टीम के लिए इसे डिफेंड करने की चुनौती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बांग्लादेश ने इस मुकाबले में 5 विकेट पर 192 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। तमीम इकबाल ने 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मुशफिकुर रहीम ने भी 56 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने भी अपने बल्ले से रंग जमाते हुए 53 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी हो गई और वर्ल्ड कप में बने रहना कठिन काम हो गया। बरमूडा को टीम इंडिया ने बुरी तरह हरा दिया लेकिन अभी एक पड़ाव पार करना बाकी था। वह पड़ाव श्रीलंका के खिलाफ मैच था। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में हारकर भारतीय टीम बाहर हो गई। किसी ने नहीं सोचा था कि 2003 वर्ल्ड कप की रनर अप टीम इस तरह हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। फैन्स के दिलों में वह वर्ल्ड कप आज भी ताजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+