कब और कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी अपना अगला इंटरनेशनल मुकाबला? बड़े टूर्नामेंट में जड़ेंगे चौके-छक्के
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में खेलकर यह तो बता दिया कि उनके सामने गेंदबाजों का टिक पाना आसान काम नहीं है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी बन गए, जो एक बड़ी उपलब्धि है। 150 सालों के क्रिकेटिंग इतिहास में ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला था। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि ज़िम्बाब्वे से आने के बाद क्या होगा? वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मैच कब और किसके खिलाफ खेलने वाले हैं।

व्यस्त है टीम इंडिया का शेड्यूल
सूर्यवंशी के अगले मुकाबले को लेकर साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि कई मुकाबले और इवेंट्स बीच में आ रहे हैं। सितंबर का महीने टीम इंडिया के लिए व्यस्त है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1 सितंबर से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया को अपने देश में बुलाना चाहता है, दौरा 13 सितंबर तक होगा।
अगर वहां टी20 सीरीज होगी, तो वैभव सूर्यवंशी उसमें खेलने के लिए चले जाएंगे और अपने बल्ले से जलवा दिखाएंगे। इसके अलावा एक खबर अफगानिस्तान की मेजबानी में टीम इंडिया की दिल्ली में होने वाली सीरीज को लेकर भी है। सितंबर में इस सीरीज के होने की खबर भी है।
सितंबर के दूसरे सप्ताह में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज हो सकती है। ऐसा होने पर वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। अब एक बड़ा इवेंट एशिया कप आता है। जिसकी टीम में वैभव सूर्यवंशी पहले से शामिल हैं। 28 सितंबर से शुरू होने वाले इस इवेंट में सूर्यवंशी का खेलना तय है। बाकी कोई सीरीज हो या ना हो लेकिन एशिया कप में सूर्यवंशी टीम में हैं।
मुकाबला खेलना तय, टीम की स्थिति स्पष्ट नहीं
एशिया कप से पहले वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर एकदिवसीय सीरीज खेलने के लिए आएगी। उस दौरान अगर वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया जाता है, तो एक मौका वहां भी खेलने के लिए है। कहना का मतलब यही है कि सितंबर में वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मैच जरूर खेलेंगे, सामने आने वाली टीम के बारे में स्थिति साफ़ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
