Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नीरज चोपड़ा आज फिर से करेंगे धमाका, कितने बजे है उनका मुकाबला, क्यों छोड़ दिया पाकिस्तान के नदीम ने मैदान

Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में भारतीय जैवेलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था लेकिन उनको और देशवासियों को गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद थी। पाकिस्तान के अरशद नदीम इस मामले में नीरज से आगे निकल गए थे आर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

फैन्स को इस बात का इंतजार है कि अब नीरज चोपड़ा अपना अगला मुकाबला कब खेलने वाले हैं। इसके बाद नीरज ने एक बार फिर से भाला हाथ में लेकर उतरने का फैसला लिया है। 26 साल के इस एथलीट ने पेरिस ओलंपिक में ग्रोइन इंजरी के बाद भी पेरिस में सिल्वर जीता था।

neeraj chopra

डायमंड लीग ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से नीरज एक बार फिर से तैयार हो रहे हैं। वह इस इवेंट में खुद को टॉप पर स्थापित करने का प्रयास करेंगे। नीरज चोपड़ा ने भी पुष्टि कर दी थी कि वह अब डायमंड लीग में खेलने के लिए तैयार हैं और इवेंट में हिस्सा लेंगे।

आज लुआसाने में होने वाले डायमंड लीग इवेंट में नीरज चोपड़ा को फेवरेट माना जा रहा है। चोट के बाद भी नीरज के पास वह दमखम है जो उनको टॉप पर पहुंचा सकता है। पिछले साल बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड चैम्पियनशिप के समय से ही वह ग्रोइन इंजरी से परेशान हैं। भारतीय समय के अनुसार इवेंट आज रात 12:12 बजे होगा। प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा।

साल 2022 के डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच से पीछे रह गए थे। इस बार फिर से उनका मुकाबला बड़े चेहरों से होना है। नीरज को फाइनल में जाने के लिए सीरीज स्टैंडिंग में उनको टॉप छह में अपना स्थान रखना होगा, तभी फाइनल खेल पाएंगे। यह 14 सितम्बर को होगा।

नीरज चोपड़ा के पास एक और मौका है। जुरिच डायमंड लीग में 5 सितम्बर को इवेंट है। दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद नीरज चोपड़ा के चौथे स्थान पर हैं। पेरिस में टॉप छह में से पांच लोग इवेंट में होंगे। नदीम ने गोल्ड जीता था लेकिन वह इस बार उपस्थिति नहीं होंगे। नदीम अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और पाकिस्तान में हो रहे स्वागत का आनन्द ले रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+