Sri Lanka Tri-Nation Series 2025: श्रीलंका बनाम भारत का Final मैच कहां और कैसे देखें लाइव? ये रहा फुल शेड्यूल
श्रीलंका विमेंस ट्राई-नेशन सीरीज 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला 11 मई को सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार) कोलंबो के प्रतिष्ठित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की महिला टीमें खिताबी जंग के लिए तैयार हैं, जहां दोनों ही टीमों की नजर ट्रॉफी पर टिकी है। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद यह मुकाबला दर्शकों को कांटे की टक्कर देने वाला है।
भारत ने वनडे सीरीज के अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 23 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। इस जीत की हीरो रहीं जेमिमा रोड्रिग्स, जिन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 123 रन बनाए। 24 साल की जेमिमा ने 101 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से यह पारी खेली।

उनके साथ स्मृति मंधाना (51) और दीप्ति शर्मा (93) ने भी बेहतरीन योगदान दिया, जिससे भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 314 रन ही बना सकी।
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच कब शुरू होगा?
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 11 मई को सुबह 10:00 बजे IST से शुरू होगा।
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच कहां होगा
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच टीवी पर कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच कहां लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications