IND vs SA: कब और कहाँ देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला
IND vs SA Final Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही तगड़ी टीमें हैं और धांसू खेल के दम पर यहाँ तक पहुंची है। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार इस मेगा इवेंट में फाइनल तक आई है।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को बुरी तरह पराजित कर दिया था। अब मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी टीम से है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने रास्ते में आने वाली अच्छी-अच्छी टीमों को पानी पिलाया है। इस मैच में भारत के लिए कार्य आसान नहीं होने वाला है।

बारबाडोस में भारत और अफ्रीका के बीच फाइनल है। यह वही स्टेडियम है जहाँ भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम ने अफगानों को यहाँ पराजित कर दिया था। टीम इंडिया उस अनुभव का लाभ यहाँ ले सकती है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल कब होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला ज्यादा दूर नहीं है। दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल मैच के बीच महज एक ही दिन का गैप रखा गया था। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार यानी 28 जून को खेला जाना है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल कहाँ होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला बारबडोस में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के बेहतरीन मैदानों में एक इसका नाम भी लिया जाता है। यहाँ की पिच भी बल्लेबाजों के लिए अच्छी रहती है। स्पिनर यहाँ अपना जलवा बिखेर बल्लेबाजों को परेशान करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल कहाँ देखें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए कई रास्ते हैं। इनमें अहम टीवी नेटवर्क है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी में डिजनी+हॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications