वीवीएस लक्ष्मण डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट बनेंगे तो क्या काम करेंगे? गौतम गंभीर-अगरकर की होगी छुट्टी?
VVS Laxman: भारतीय क्रिकेट में आने वाले महीनों में टीम मैनेजमेंट में बदलाव नजर आ सकता है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को लेकर एक नई भूमिका की चर्चा तेज हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर से BCCI उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी तय करने पर विचार कर रहा है, इस संबंध में बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
वरिष्ठ खेल पत्रकार इंद्रनील बसु की रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट में डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट जैसी भूमिका दी जाती है, तो उनका काम केवल कोचिंग तक सीमित नहीं रहेगा। वह टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ताओं और BCCI के बीच बेहतर तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

लक्ष्मण पहले से ही भारतीय क्रिकेट सिस्टम का हिस्सा हैं और खिलाड़ियों के साथ उनके लंबे जुड़ाव को देखते हुए उनकी भूमिका को लेकर चर्चा होना लाजमी है। शांत स्वभाव और ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बेहतर संबंध उनको नई पोजीशन के लिए पहली पसंद बनाते हैं।
अगर लक्ष्मण को ऐसी भूमिका मिलती है तो उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मिलकर काम करना होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि गंभीर या अगरकर की मौजूदा जिम्मेदारियां खत्म हो जाएंगी। तीनों की भूमिकाएं अलग रहेंगी, लेकिन टीम से जुड़े बड़े फैसलों में आपसी कोम्बिन्शन बढ़ सकता है।
चीफ सलेक्टर को लेकर क्या योजना
अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है लेकिन एक्सटेंशन भी मिल सकता है। अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के कार्यकाल में भारत ने 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अलावा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है।
क्या अगरकर चले जाएंगे?
अगर लक्ष्मण को नई भूमिका मिलती है, तो इसे अगरकर की विदाई के तौर पर देखना सही नहीं होगा। इसके बजाय BCCI टीम के प्रशासनिक और क्रिकेटिंग कामकाज में एक अतिरिक्त लेवल जोड़ने की कोशिश कर सकता है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बोर्ड सितंबर में लक्ष्मण की भूमिका को लेकर कोई औपचारिक ऐलान करेगा?
लक्ष्मण के पास भी होगी पावर
हालांकि कोच और चीफ सलेक्टर की तुलना में यह पद बड़ा होने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट में पहले ऐसी कोई पोजीशन नहीं थी। इसे अब बनाया जा रहा है। एकतरफा फैसले शायद नहीं होंगे या मनमर्जी से काम नहीं होगा। लक्ष्मण भी चीजें देखेंगे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम को लेकर होने वाले फैसलों में बराबर शामिल रहेंगे। वह ड्रेसिंग रूम में संतुलन बनाए रखना, आपसी सहयोग और तालमेल, कम्यूनिकेशन गैप खत्म करने जैसे कामों में शामिल हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
