संन्यास के बाद क्या है चेतेश्वर पुजारा का प्लान? अब इस नए रोल में आएंगे नजर, खुद जाहिर की ख्वाहिश!
Cheteshwar Pujara After Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए एक युग का अंत हो गया है। टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर खेलने वाले पुजारा को राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी माना जाता था। उन्होंने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले और कई ऐतिहासिक जीतों में अहम भूमिका निभाई।
क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय (Cheteshwar Pujara After Retirement)
पुजारा पिछले दो साल से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने माना कि अब क्रिकेट को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। लेकिन उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है। पुजारा भले ही बैटिंग न करें, लेकिन खेल से उनका रिश्ता खत्म नहीं होगा। वह भले ही बतौर बल्लेबाज अब टीम का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन अलग भूमिकाओं के साथ वह क्रिकेट से जुड़े रहेंगे।

रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे पुजारा?
रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे पुजारा? इस सवाल का जवाब खुद पुजारा ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेट से दूर नहीं रह सकता। मैं अब कमेंट्री और मीडिया से जुड़कर खेल के करीब रहूंगा। मैदान पर तो नहीं रहूंगा, लेकिन भारतीय टीम को देखते हुए उस पर अपनी राय जरूर दूंगा। इस तरह पुजारा क्रिकेट की दुनिया से जुड़कर फैंस के बीच बने रहेंगे। यह सुनकर उनके फैंस को भी राहत मिली है।
करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि
पुजारा ने अपने करियर में कई यादगार पल जीते, लेकिन उनके लिए 2018 का ऑस्ट्रेलिया दौरा सबसे खास रहा। उन्होंने कहा कि 2018 की ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। यह पूरी टीम के लिए भी खास थी। मैं गर्व महसूस करता हूं कि इसका हिस्सा रहा। चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बनाए और उनका औसत 40 से ऊपर रहा।
इस वजह से कहलाते थे भारतीय टीम के दीवार
लेकिन उनकी असली ताकत सिर्फ आंकड़ों में नहीं थी। वे टीम इंडिया के लिए मजबूती का स्तंभ थे। जब दूसरे बल्लेबाज तेज रन बनाने की कोशिश करते, तब पुजारा क्रीज पर टिककर टीम को संभालते। यही कारण है कि उन्हें 'भारतीय दीवार' भी कहा जाने लगा।












Click it and Unblock the Notifications