Rinku Singh Caste: क्या है रिंकू सिंह की जाति? सोशल मीडिया पर छिड़ गई जोरदार जंग
Rinku Singh Caste: भारतीय क्रिकेटर रिंकू कभी अपने खेल तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन पिछले दिनों वो अपनी जाति की वजह से चर्चा में रहें। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किये जाए रहे हैं। इसके अलावा पूरी तरह से हर प्लेटफॉर्म को खंगाला जा रहा है कि रिंकू सिंह किस कास्ट से आते हैं?
रिंकू की जाति खोज रहे लोग उनको अपनी जाति का बता रहे हैं। हर व्यक्ति उनको खुद के समाज का बताने में जुटा हुआ है। विकिपीडिया से लेकर सोशल मीडिया का हर प्लेटफॉर्म पर रिंकू सिंह की जाति के लिए टटोला जा रहा है। सोशल मीडिया पर जाति खोजने वाले लोगों को कुछ यूजर्स ने ट्रोल भी किया है।

क्रिकेट को जानने वाले और समझने वाले कई लोगों ने रिंकू सिंह को जाति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना यही है कि रिंकू सिंह की जाति सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट है। क्रिकेट को इस देश में धर्म की तरह माना जाता है और यही रिंकू सिंह की जाति भी बताई जा रही है।
इन सबके बावजूद जाति खोजने वाले लोगों का काम चलता रहेगा। किसी ने किसी खिलाड़ी का बल्ला चलते ही जातिवाद सामने आ जाता है। यहाँ रिंकू सिंह से पहले भी ऐसा होता आया है और आगे भी होता रहेगा। खेल ही नहीं हर क्षेत्र में जाति सबसे पहले खोजी जाती है। सपा सांसद प्रिया सिंह से सगाई होने के बाद भी रिंकू की जाति का मामला सुर्ख़ियों में रहा था, इसके बाद क्रिकेटर ने इन्स्टाग्राम में अपना नाम बदल लिया था। उन्होंने वहां रिंकू सिंह की जगह रिंकू कुमार कर लिया था।
Rinku Singh आईपीएल में रहे फ्लॉप
केकेआर के लिए 2023 में गुजरात के खिलाफ आईपीएल मैच में खेलते हुए रिंकू सिंह ने धमाल मचाया था। यश दयाल के विरुद्ध खेलते हुए उनके बल्ले से छक्कों की बरसात देखने को मिली थी। उस मैच में अंतिम पांच गेंदों में उन्होंने लगातार 5 छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई थी। आईपीएल 2025 में वह फ्लॉप रहे थे, उनका बल्ला खामोश रहा था।
Rinku Singh को मिली इस बार मोटी राशि
उसके बाद उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिला और वहां भी छाप छोड़ने में सफल रहे। रिंकू सिंह को इस बार केकेआर ने भी अच्छी रकम देते हुए टीम में रिटेन किया था। रिंकू सिंह को 13 करोड़ की धन राशि केकेआर की तरफ से मिली है। हालांकि वह प्रदर्शन अच्छा नहीं कर पाए।
इस सीजन वह 13 मुकाबलों में महज 206 रन ही बना पाए थे। एक दौरान एक भी फिफ्टी नहीं आई और नाबाद 38 रन उनका बेस्ट स्कोर था। उनका बल्ला खामोश रहने से टीम को भी नुकसान हुआ, केकेआर प्लेऑफ़ से बाहर हो गई।
इस साल रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी होनी थी लेकिन उनके व्यस्त क्रिकेटिंग शेड्यूल को देखते हुए ऐसा नहीं हुआ, अब अगले साल ही रिंकू सिंह सात फेरे लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications