IPL 2026: कितने समय में खत्म होगा एक आईपीएल मैच? जानें इनिंग ब्रेक, टाइम लिमिट के पूरे नियम
IPL 2026 Match Duration Break Time: आईपीएल के मुकाबले 20-20 ओवर के ही होते हैं लेकिन समय और कई चीजें इंटरनेशनल क्रिकेट से अलग होती हैं। इम्पैक्ट प्लेयर का नियम भी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं है। इसके अलावा पहली और दूसरी पारी के बीच होने वाले ब्रेक का समय भी एकदम अलग रहता है।
आईपीएल के मुकाबले लगभग 4 घंटे तक चलते हैं, जिसमें दर्शकों का समय भी खराब होता है लेकिन ब्रॉडकास्ट, विज्ञापन आदि से होने वाली कमाई की वजह से इसे लंबा खींच दिया जाता है। कमाई के लिए समय बढाया जाता है, ऐसे में जानना जरूरी है कि पारी के बीच कितने समय का ब्रेक होता है।

IPL में इनिंग ब्रेक कितनी देर का होता है
आईपीएल में इनिंग ब्रेक का समय तय होता है और इसे ज्यादा बढ़ाया नहीं जा सकता। आम तौर पर यह ब्रेक 20 मिनट का होता है। यानी पहली पारी की आखिरी गेंद के बाद से लेकर दूसरी पारी की पहली गेंद तक कुल 20 मिनट का गैप रहता है।
अगर पारी जल्दी खत्म हो जाए तो क्या होगा
कई बार ऐसा होता है कि पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम तय ओवर से पहले ही ऑलआउट हो जाती है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि शायद ब्रेक का समय बढ़ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। जैसे ही पारी खत्म होती है, उसी समय से इनिंग ब्रेक शुरू हो जाता है और इसकी अवधि वही रहती है। इसे बढ़ाया नहीं जाता।
अगर पारी देर से खत्म हो तो नियम क्या कहते हैं
अगर पहली पारी तय समय से देर से खत्म होती है, तो अंपायर इनिंग ब्रेक को कम कर सकते हैं ताकि मैच समय पर पूरा हो सके। हालांकि इसके भी नियम हैं। आम तौर पर ब्रेक 15 मिनट से कम नहीं किया जाता, लेकिन खास परिस्थितियों में इसे 10 मिनट तक भी सीमित किया जा सकता है।
एक IPL मैच में कुल कितने ब्रेक होते हैं
आईपीएल मैच में सिर्फ इनिंग ब्रेक ही नहीं, बल्कि कुल मिलाकर तीन आधिकारिक ब्रेक होते हैं। दो स्ट्रेटेजिक टाइमआउट होते हैं, जो 3-3 मिनट के होते हैं। इनमें से एक टाइमआउट गेंदबाजी करने वाली टीम 6 से 9 ओवर के बीच ले सकती है, जबकि दूसरा टाइमआउट बल्लेबाजी करने वाली टीम 13 से 16 ओवर के बीच लेती है। इसके अलावा एक बड़ा ब्रेक इनिंग के बीच में होता है, जो लगभग 20 मिनट का होता है।
-
IPL 2026: कौन हैं डेविड पेन? जिनको SRH ने रातोंरात किया टीम में शामिल, कांपती हैं विपक्षी टीमें -
Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026: आईपीएल में कितनी है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? BCCI भी देती है मोटा पैसा! -
IPL 2026: आईपीएल मैच के बाद छपरी की तरह प्रेजेंटेशन में जाना पड़ेगा भारी, BCCI ने बनाया सख्त सजा का नियम -
हार्दिक पांड्या की होगी कप्तानी से छुट्टी? सूर्या को मुंबई का लीडर बनाने की खबर से हड़कंप, सच्चाई आ गई सामने -
IPL 2026: 'मैं इस सीजन 2000-3000 रन मार दूंगा', Vaibhav Suryavanshi ने भरी हुंकार, देखते रह गए जडेजा! VIDEO -
IPL 2026: पिक्चर अभी बाकी है! DHONI के संन्यास का सस्पेंस खत्म? माही ने खुद दिया सवाल का जवाब, VIDEO -
मिचेल स्टार्क की फिटनेस पर फंसा पेंच! DC के कप्तान अक्षर पटेल ने दिया चौंकाने वाला अपडेट, क्या नहीं आएंगे भारत -
IPL 2026: क्या है Delhi Capitals की ताकत और कमजोरी? बदल गई है टीम की सूरत, ये 11 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल! -
IPL 2026: कौन करेगा किस टीम को लीड? ईशान किशन से लेकर ऋतुराज तक सभी कप्तानों की लिस्ट -
IPL 2026: आईपीएल में एक ही टीम के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले 5 दिग्गज, कोहली-बुमराह लिस्ट में शामिल -
संजू सैमसन बनाम महेंद्र सिंह धोनी, कौन है बेहतर खिलाड़ी? IPL में किसके आंकड़ों में दम -
IPL 2026: किस नंबर पर बैटिंग करेंगे लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत? आ गया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications