चार टेस्ट में 4 फिफ्टी ठोकने वाले Sarfaraz Khan की नेटवर्थ उड़ा देगी होश! करोड़ों की संपत्ति के हैं मलिक

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज 18 अक्टूबर को इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। रोहित (52) और यशस्वी (35) के बाद विराट कोहली और सरफराज अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 42 गेंदों में 50 रन पूरे किए।

सरफराज खान क्रिकेट की दुनिया में बहुत जल्दी ही एक बड़ा नाम बन गए हैं, खासकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उनके सराहनीय प्रदर्शन के बाद। अपने डेब्यू से ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, सरफराज ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े। सरफराज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का सलिसला अभी भी जारी है।

Sarfaraz Khan

सरफराज का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर
सरफराज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सफ़र में उन्होंने भारत के लिए चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51.60 की औसत से 258 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 68 रहा है और इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं।

सरफराज खान की नेटवर्थ कितनी है?
सरफराज खान की कुल संपत्ति लगभग 8 से करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है, जो मैदान पर और मैदान के बाहर उनकी सफलता का प्रमाण है। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से आता है, जहां वे 2015 से विभिन्न टीमों का हिस्सा रहे हैं।

आईपीएल से होती है मोटी कमाई
पिछले आठ वर्षों में, सरफराज ने अकेले आईपीएल से लगभग 5 करोड़ 65 लाख रुपये कमाए हैं। आईपीएल में उनका सफर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) द्वारा 2015 में 50 लाख रुपये में खरीदे जाने के साथ शुरू हुआ, इसके बाद 2018 में उन्हें रिटेन करने के लिए 3 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। 2019 में RCB से अलग होने के बाद, सरफराज 25 लाख रुपये में पंजाब में शामिल हो गए और बाद में 2022 में उन्हें दिल्ली ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

ये भी पढ़िए- आखिरकार बच गई पाकिस्तान की लाज! इंग्लैंड को 152 रनों से रौंदा, 1348 दिनों के बाद घरेलू मैदान पर मिली पहली जीत

आईपीएल की कमाई के अलावा सरफराज को घरेलू क्रिकेट से भी मोटी कमाई होती है। उन्हें हर रणजी मैच के लिए 40,000 रुपये मिलते हैं और विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लेने से उन्हें क्रमशः 25,000 रुपये और 17,500 रुपये का दैनिक वेतन मिलता है। हालांकि ये मैच फीस उनकी आईपीएल आय की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन वे उनकी कुल कमाई में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+