कितनी है हसीन जहां की असली उम्र? 32, 40 या फिर 45 वर्ष, हैरान कर देगी यह जानकारी
Hasin Jahan Actual Age: मोहम्मद शमी के साथ झगड़े और कोर्ट-कचहरी में मामला जाने के बाद से हसीन जहां अलग रहती हैं। हाल ही में कलकता हाई कोर्ट ने हसीन जहां के पक्ष में एक अहम फैसला देते हुए शमी को निर्देश दिया कि वह बतौर गुजारा भत्ता हर माह अपनी पत्नी को 4 लाख रुपये देंगे। यह रकम हसीन जहां और बेटी दोनों के लिए हैं।
यह अहम फैसला अपने पक्ष में आने के बाद हसीन जहां ने शमी को लेकर कई अनाप-शनाप बातें कही हैं। इसके अलावा उनकी डिमांड 10 लाख रुपये प्रति महीने की भी है। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर वह किसी न किसी बहाने से शमी को घेरने का प्रयास करती रहती हैं।

इस बीच ताजा मामला शमी और हसीन जहां की उम्र को लेकर है। हसीन जहां ने आरोप लगाया है कि शमी ने कागजातों में फर्जीवाड़ा करते हुए अपनी वास्तविक उम्र छुपा ली और बीसीसीआई को अंधेरे में रखा। हालांकि इस खुलासे के चक्कर में वह अपना ही नुकसान कर बैठी हैं।
शमी की उम्र बताते हुए हसीन जहां ने अपनी उम्र भी बता दी। हालांकि सीधे तौर पर उन्होंने यह नहीं बताया लेकिन केल्क्युलेशन से सच्चाई सामने आ रही है। इसमें हसीन जहां की उम्र दो तरीके से आंकी जा सकती है और उनके खुद के बयान के आधार पर ही ऐसा हुआ है।
हसीन जहां ने शमी को खुद से 2 साल बड़ा बताया और असली उम्र में 8 साल की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। अब इसमें ही पूरा गेम है। शमी की आधिकारिक उम्र इस समय 34 साल है। हसीन जहां ने इसमें 8 साल कम करने का आरोप लगाया है, इन 8 सालों को जोड़ते हैं, तो शमी की उम्र 42 वर्ष हो जाती है। अब हसीन जहां ने ही कहा है कि वह शमी से 2 साल छोटी हैं, तो उनकी उम्र 40 वर्ष आ जाती है।
Hasin Jahan की इंटरनेट पर अलग उम्र
इस तरह हसीन जहां ने खुद की उम्र भी बता डाली और उनको यह मालूम भी नहीं रहा कि वह किसी को घेरने के प्रयास में अपनी उम्र भी तो बता रही हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर मौजूद जानकारी में हसीन जहां की उम्र 45 वर्ष है, उनका जन्म 1980 का बताया जा रहा है।
शमी की आयु के अनुसार Hasin Jahan की उम्र?
इसके अलावा उनकी एक और आयु सामने आती है। हसीन जहां के अनुसार मोहम्मद शमी 2 साल बड़े हैं। इस हिसाब से शमी की आधिकारिक उम्र अभी 34 साल है, तो हसीन जहां 32 साल की हो जाती हैं। इस तरह हसीन जहां के तीन आंकड़े सामने आते हैं, वह 45 साल, 40 साल और 32 साल में किसी एक में जरुर फिट बैठती हैं। हसीन जहां की इन्स्टाग्राम पर प्रतिक्रिया के आधार पर यह विश्लेषण किया गया है, सच्चाई कुछ और भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications