गिल ने क्या बोलकर कराई भारत की वापसी? जीत रही इंग्लैंड टीम के छूटे पसीने, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातें

India vs England: ओवल टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया था। हैरी ब्रूक और जो रूट दोनों ने शतक जड़कर टीम इंडिया से मैच छीनने की पूरी तैयारी कर ली थी। 374 का लक्ष्य चेज करते हुए इंग्लैंड की टीम आसानी से जीत रही थी। भारत की भी कुछ गलतियाँ रही।

चौथे दिन चायकाल के बाद भारत की वापसी तो हुई लेकिन तब तक इंग्लैंड की टीम लक्ष्य के काफी करीब आ गई थी। कप्तान शुभमन गिल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का पूरा प्रयास किया। इंग्लिश बल्लेबाज जब पिटाई कर रहे थे, उस समय गिल के कहे शब्द स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गए।

india vs england

खराब रोशनी और बारिश की वजह से गेम एक घंटे पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद खेल समाप्ति की घोषणा हो गई। इंग्लैंड की टीम अभी जीत से 35 रन दूर हैं। चार विकेट हाथ में हैं। देखना होगा कि क्रिस वोक्स बैटिंग करने आएँगे कि नहीं। वह चोटिल हैं।

गिल ने भारतीय टीम को चायकाल के बाद कुछ कहा था। इसके बाद वापसी देखने को मिली। गिल ने कहा कि कम ऑन बॉयज, एक घंटा और जोर लगाएंगे और फिर आराम करेंगे। मोटिवेशन वाले इन शब्दों के बाद टीम इंडिया ने वापसी भी की। बेथल और रूट आउट होकर चले गए। रूट का विकेट अहम था क्योंकि वह लगातार रन बनाते हुए शतक जमा चुके थे। शतक के बाद रूट 105 के स्कोर पर आउट हो गए।

चौथे दिन के गेम में सिराज ने एक बड़ी गलती की थी, जिससे मुकाबला इंग्लैंड की तरफ चला गया। सिराज हैरी ब्रूक का कैच लेकर बाउंड्री में घुस गए थे, वह स्थिर रहकर खड़े रहते, तो बल्लेबाज आउट हो जाता। उस समय ब्रूक का निजी स्कोर 19 था, इसके बाद ब्रूक ने शतक जमा दिया। इससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई, अंतिम दिन 35 रनों में भारत को 4 खिलाड़ी आउट करने थे और सिराज के 5 विकेटों की मदद से भारत ने इंग्लैंड को 367 पर आउट कर 6 रन से मैच अपने नाम करते हुए सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त कर दी, सिराज ने पंजा मारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+