VIDEO: 'भाई ये क्या ड्रामा है', बैटिंग के लिए अंदर आकर फिर बाहर गए युजवेंद्र चहल और...

Yuzvendra Chahal batting-order mix-up: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। भारतीय टीम की इस हार के लिए भारतीय बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। छोटे से स्कोर को पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया और भारत की मुश्किलें बढ़ा दी।

4 रनों से मिली हार: भारत को पहले मैच में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत को जीत के लिए आखिरी 11 गेंद में 21 रन चाहिए थे। लेकिन भारतीय टीम इसे बनाने में नाकाम रही। हालांकि, अर्शदीप सिंह ने मैकॉय की दो गेंद में दो चौके लगाकर भारत की उम्मीदों को जिंदा जरूर रखा। लेकिन आखिरी ओवर में वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

West Indies vs India 1

युजवेंद्र चहल की अजीब हरकत: इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल बल्लेबाजी के लिए उतरे तो अजीब नजारा देखने को मिला। चहल पहले चहल बैटिंग के लिए मैदान पर आए और फिर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद मुकेश कुमार अंदर आने लगे, लेकिन फिर चहल दोबारा मैदान के अंदर आए और मुकेश कुमार को बाहर जाना पड़ा। युजी चहल की इस हरकत को देख फैंस के साथ-साथ कमंटेटर भी हैरान रह गए।

मुकेश कुमार के साथ कंफ्यूजन: भारतीय टीम के लिए बैटिंग करने आए युजवेंद्र चहल नंबर 10 पर मैदान पर उतरे। लेकिन शायद टीम मैनजमेंट उनकी जगह मुकेश कुमार को बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहती थी। चहल फील्ड पर एक बार आ चुके थे इसलिए उन्हें फिर से मैदान पर आना पड़ा। नियमों के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी एक बार बल्लेबाजी करने मैदान पर आ गया तो फिर उसकी जगह कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं आ सकता है। इस वजह से मुकेश कुमार को टीम ने वापस बुला लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चहल के बैटिंग के लिए यह भाग-दौड़ का वीडियो देख क्रिकेट दिग्गज भी हैरान हैं। हालांकि, ये दोनों ही बल्लेबाज बैटिंग में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और एक-एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+