वेस्टइंडीज में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने समुद्र तट पर लिया वॉलीबॉल का मज़ा, वीडियो वायरल
Indian Cricket Team: भारतीय टीम कैरेबियन सरजमीं पर पहुंच गई है और वहां टेस्ट सीरीज के अलावा सफेद गेंद सीरीज में भी खेलेगी। टीम इंडिया कैम्प लगाकर वहां अभ्यास भी करने वाली है। इससे पहले कुछ मस्ती भी खिलाड़ियों ने की है। कैरेबियन समुद्र तट पर भारतीय खिलाड़ियों ने मस्ती की, वीडियो भी सामने आया है।
टीम इंडिया ने समुद्र तट पर वॉलीबाल का आनन्द उठाया है। बीसीसीआई ने इसका वीडियो जारी किया है। इसमें इशान किशन को खुश देखा जा सकता है। टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ियों ने वहां घूमने का मज़ा लिया और समुद्र के किनारे मजे से वॉलीबॉल खेला। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है।

विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया सबसे पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने वाली है। दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है। चेतेश्वर पुजारा को बाहर कर दिया गया है। ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल जैसे युवा नामों को टीम में शामिल किया गया है।
टीम इंडिया को हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पुजारा का खराब प्रदर्शन रहा था। भारतीय फैन्स ने उनकी आलोचना भी की थी। इसके बाद सलेक्टर्स ने पुजारा को टीम से बाहर रखने का निर्णय लिया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज में टीम इंडिया को 3 वनडे मैच खेलने हैं। पांच टी20 मुकाबले भी खेले जाने हैं। टी20 मैचों के लिए फ़िलहाल टीम की घोषणा नहीं की गई है। जल्दी ही इसका ऐलान किया जा सकता है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications