'मुझसे नहीं विराट कोहली से मिलने आ रही हैं...,' वेस्टइंडीज के विकेटकीपर ने मां से हुई बातचीत का किया खुलासा

West Indies vs India, 2nd Test: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार खेल प्रदर्शन को लेकर तो बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी अविश्वसनीय उपलब्धियों के साथ ही दुनियाभर में अनगिनत प्रशंसक भी बनाए हैं और वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा की मां भी उन फैंस में से एक हैं।

दरअसल, भारतीय टीम, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेल रही है। पहले पारी में टीम इंडिया चार विकेट के नुकसान पर 84 ओवर में 288 रन बनाकर खेल रही है। विराट कोहली (87) और रवींद्र जडेजा (36) क्रीज पर टिके हुए हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ ने कहा कि वह चाहते हैं कि विराट अपना शतक पूरा कर ले।

Virat Kohli

दरअसल, वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा (Joshua Da Siva) ने कहा कि, 'मेरी मां ने मुझसे कहा कि वह सिर्फ विराट कोहली को देखने आई हैं। मुझे इस पर बाद पर यकीन नहीं हुआ। अपना शतक पूरा कर लो विराट। मैं चाहता हूं कि तुम इसे पूरा करो।' जोशुआकी यह बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई।

पिछले कुछ वर्षों में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष कर रहे विराट कोहली ने त्रिनिदाद में अब तक शानदार पारी खेली है। हालांकि, कोहली ने एक छोर से यह सुनिश्चित किया कि वह रन बनाना जारी रखें क्योंकि उन्हें हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यह जोड़ी वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों को रोकने में कामयाब रही और यह सुनिश्चित किया कि मेजबान टीम पहले दिन दूसरे और तीसरे सत्र में कोई विकेट न ले सके।

पहली पारी में कोहली (87*) और जडेजा (36*) दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 106 रन जोड़े हैं। भारत 288/4 पर मजबूत स्थिति में दिख रहा है। पिच थोड़ी सूखी लग रही है और इससे वेस्ट इंडीज का पहले गेंदबाजी करने का फैसला चौंकाने वाला हो गया है, क्योंकि उन्हें आखिरी में बल्लेबाजी करते समय रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा का सामना करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+