'ईशान किशन की जगह..,' आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड कप से पहले इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
West Indies vs India, 1st ODI: टीम इंडिया आज, 27 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी, जोकि वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले प्रैक्टिस के लिहाज बेहद अहम माना जा रहा है। वेस्टइंडीज को भले ही पिछले महीने काफी खराब प्रदर्शन का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उन्हें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए एक मजबूत चुनौती पेश करने की उम्मीद होगी।
जहां तक भारतीय टीम का सवाल है, तो टीम मजबूत प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी, लेकिन उसे अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर एक बड़ी चिंता का सामना करना पड़ रहा है, जिसे अगर जल्द ही ठीक नहीं किया गया, तो बड़े टूर्नामेंटों में टीम को परेशानी हो सकती है।

दरअसल, टीम इंडिया केएल राहुल के रूप में अपनी पहली पसंद के विकेटकीपर के बिना खेल रही है। हालांकि, ईशान किशन और संजू सैमसन विंडीज दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा हैं। जबकि राहुल और सैमसन दोनों भारत के लिए मध्य क्रम में खेले हैं, ईशान मुख्य रूप से एक शुरुआती बल्लेबाज रहे हैं। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने चेतावनी दी है कि यह आगे चलकर टीम के लिए एक मुद्दा बन सकता है।
दरअसल, आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में जोर देकर कहा कि टीम में विकेटकीपरों की अलग-अलग बल्लेबाजी स्थिति नहीं हो सकती, उन्होंने कहा कि, 'अगर राहुल चोटिल रहते हैं, तो संजू सैमसन आएंगे, क्योंकि मध्य क्रम में जगह है लेकिन शुरुआती क्रम में कोई जगह नहीं है। क्या ईशान किशन मध्यक्रम में खेल सकते हैं? यह हो सकता है, मुझे लगता है कि ईशान का स्थान उनके प्रदर्शन पर निर्भर नहीं है। यह इस पर निर्भर है कि टीम का संतुलन कैसा है।'
बल्लेबाजी क्रम की उलझन पर जोर देते हुए चोपड़ा ने कहा कि शुभमन गिल ने टीम के लिए शुरुआती भूमिका में अपनी जगह कमोबेश पक्की कर ली है। जबकि शिखर धवन राष्ट्रीय चयन की दौड़ से बाहर हैं- उन्हें एशियाई खेलों की टीम में भी जगह नहीं मिल रही है।
चोपड़ा का मानना है कि कप्तान रोहित के शुभमन के पार्टनर होने से ईशान किशन के लिए टीम में फिट होना मुश्किल हो सकता है। चोपड़ा ने कहा कि, 'यदि आप दूसरा विकेटकीपर चुन रहे हैं, तो उसे आपकी पहली पसंद के कीपर के समान स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। यदि वह किसी दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करता है, तो यह मौलिक रूप से अगल होता है।
आकाश चोपड़ा ने पूछा कि, उदाहरण के लिए, 'यदि केएल राहुल चोटिल हो जाते हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो आपके पास बैकअप के रूप में ईशान किशन हैं, लेकिन ईशान ओपनिंग करते हैं तो क्या उन्हें शुरुआती भूमिका में रखा जाएगा और आप शुभमन गिल को नीचे भेजेंगे? क्या ईशान मध्यक्रम में खेलेंगे, यह जानते हुए भी कि उन्होंने काफी समय तक उस भूमिका में नहीं खेला है?'
चोपड़ा ने आगे कहा कि, तार्किक रूप से ईशान किशन तीसरे सलामी बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर की भूमिका के लिए सबसे आगे हैं, लेकिन जब आप इसके बारे में सोचते हैं, तो आपकी पहली पसंद मध्य क्रम का बल्लेबाज है।' ऐसे में रोहित और टीम प्रबंधन का लक्ष्य विंडीज सीरीज में दुविधा को सुलझाना होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications