तूफान बनकर आए वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की बजाई बैंड, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: पूर्व वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप ऑस्ट्रेलियाई टीम को वेस्टइंडीज के दो गेंदबाजों ने घुटनों पर ला दिया। हाल ही में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में पराजित होने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को बारबाडोस टेस्ट के पहले दिन विंडीज ने पानी पिला दिया।
वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं देते हुए पुराने दिनों की याद दिला दी। तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए एक पहेली बन गए। हालांकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन इस मुकाबले में नहीं खेल रहे।

जेडन सील्स और शमार जोसेफ के सामने सभी बल्लेबाज धराशायी हो गए। सील्स ने पंजा मारते हुए 5 विकेट हासिल किये, वहीं शमार जोसेफ ने 4 विकेट हासिल किये। दोनों ने मिलकर 9 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 180 के स्कोर पर आउट कर तहलका मचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज ट्रेविस हेड थे, जिनके बल्ले से 59 रनों की पारी आई। कमिंस ने 28 रन बनाए। अन्य सभी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। सील्स और जोसेफ ने किसी को अपनी धारदार गेंदबाजी के सामने टिकने का मौका नहीं दिया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट लाइव कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का गेम 26 जून को खेला जाएगा, यह मुकाबला फैनकॉड के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट कहां खेला जा रहा है?
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन का खेल होगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट किस चैनल पर आएगा?
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच भारत में किसी चैनल पर लाइव नहीं आएगा, ब्रॉडकास्ट अधिकार सिर्फ एप्लीकेशन को ही हैं, इस वजह से भारत के किसी चैनल पर मुकाबला लाइव प्रसारित नहीं किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications