वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने किया 11 महिलाओं से रेप? क्रिकेट जगत में आया भूचाल, विंडीज बोर्ड दबा रहा मामला!
West Indies Cricket: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुयाना से ताल्लुक रखने वाले इस खिलाड़ी के खिलाफ कम से कम 11 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से एक पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है।
कैरेबियाई मीडिया सूत्रों का दावा है कि इस क्रिकेटर पर बलात्कार, यौन शोषण और अनुचित व्यवहार जैसे कई संगीन आरोप हैं। बताया गया है कि शिकायतें गुयाना पुलिस के पास दर्ज की गई थीं, लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा इन मामलों को दबाने की कोशिश की गई।

एक महिला ने हाल ही में पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन बयान दर्ज कराते समय वह भावुक हो गई और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, एक अन्य घटना में 18 वर्षीय युवती के परिवार ने आरोप लगाया है कि मार्च 2023 में क्रिकेटर ने उसे बहाने से अपने साथ ले जाकर यौन शोषण किया। युवती कथित रूप से आरोपी पर भरोसा करती थी, लेकिन अब वह पूरी तरह मानसिक रूप से टूट चुकी है।
जब कैइटूर न्यूज ने इस मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की, तो कई और महिलाएं भी सामने आईं। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में चैट के स्क्रीनशॉट, ऑडियो मैसेज, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य प्रमाण सौंपे हैं। कुछ पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस द्वारा बार-बार पूछताछ में परेशान किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दी प्रतिक्रिया
इस मामले पर जब एक स्थानीय टीवी चैनल ने क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से सवाल किया, तो बोर्ड ने कहा कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। CWI के अध्यक्ष किशोर शैलो ने कहा "क्रिकेट वेस्टइंडीज को इन परिस्थितियों की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए फिलहाल हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।"
ये आरोप ऐसे समय पर सामने आए हैं जब रोस्टन चेस की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही है। गंभीर आरोपों ने बोर्ड को मुश्किल स्थिति में ला खड़ा किया है, और अब संगठन पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का दबाव बढ़ रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि यह क्रिकेटर मौजूदा विंडीज टीम का है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेल रही टीम के प्लेयर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications