IND vs PAK: पहलगाम हमले के बाद पहली बार आमने-सामने भारत-पाकिस्तान! इतने बजे शुरू होगा मैच

WCL 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थी। कई भारतीय क्रिकेट दिग्गजों ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर आपत्ति जताई।

पहलगाम हमले के बाद फिर भारत-पाक मैच (WCL 2025, IND vs PAK)

इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान पर अपनी धरती पर आतंकवादियों को पालने का आरोप लगाया था। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर भारत ने हमला किया। ऐसा माना जा रहा था कि दोनों देशों के बीच आने वाले समय में क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा। सितंबर में होने वाले एशिया कप को लेकर भी अब तक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया।

WCL 2025 1

भारत-पाकिस्तान टक्कर को तैयार

इस बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान अब बस कुछ ही दिन दूर है। यह महामुकाबला 20 जुलाई को इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी युवराज सिंह के हाथों में है। दूसरी ओर पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान ने अपना कप्तान नियुक्त किया है।

पिछली बार फाइनल में भिड़े थे ये दोनों टीमें

इस बार मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि पिछले साल के फाइनल की यादों के बीच भी होगा। साल 2024 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था, और अब पाकिस्तान बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगा। पिछले फाइनल में भारत ने पाकिस्तान के 156 रन के लक्ष्य को शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर 5 विकेट से हासिल किया था। उस मैच में रॉबिन उथप्पा और युसुफ पठान ने अहम भूमिका निभाई थी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

हालांकि, यही पाकिस्तान लीग मैच में भारत को बड़े अंतर से हरा चुका है। यानी इतिहास में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती आई हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। WCL 2025 में कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। भारत की ओर से शिखर धवन, स्टुअर्ट बिन्नी, और वरुण आरोन जैसे खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे, जबकि पाकिस्तान की टीम में सईद अजमल, सरफ़राज़ खान, और सोहेल खान जैसे खिलाड़ी टीम को मज़बूती देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+