WC 2023, IND vs PAK Match : भारत-पाक मैच के लिए चलेंगी दो स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल यहां

Two Special Vande Bharat Trains For IND vs PAK Match : विश्वकप 2023 का रोमांच पूरे शबाब पर है। दो मैच जीतकर भारत के हौसले बुलंद है तो वहीं दूसरी ओर अब हर किसी को भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का इंतजार है।

WC 2023, IND vs PAK Match

इस मैच को लाइव देखने के लिए क्रिकेट फैंस सैकड़ों की संख्या में अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। क्रिकेट फैंस की इस खुमारी के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास व्यवस्था की है।दरअसल उसने इस मैच के जरिए दो स्पेशल वंदे भारत मैच चलाने का ऐलान किया है।

वंदेभारत ट्रेन चलेगी मुंबई से अहमदाबाद

आपको बता दें कि ये वंदेभारत ट्रेन चलेगी मुंबई से अहमदाबाद। जिसमें से एक ट्रेन तो 13 अक्टूबर को रात 10 बजे मुंबई से अहमदाबाद के लिए चलेगी तो वहीं दूसरी ट्रेन 14 अक्टूबर को सुबह 5 बजे मुंबई से चलकर दोपहर 12 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ये ट्रेनें सूरत, वणोदरा, आनंद और भरूच रूकेगी।

मोदी स्टेडियम की सारी टिकटें बुक

मालूम हो कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 32 हजार लोगों की है और सारी टिकटें बुक हो चुकी हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मैच के लिए लोग कितने उत्साहित हैं।

इंडिया-पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को होने वाला था

मालूम हो कि जब विश्नकप का शेड्यूल जारी हुआ था तो इंडिया-पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को होने वाला था लेकिन बाद में नवरात्रि के मद्देनजर इसे एक दिन पहले शिफ्ट किया गया।

इस मैच को देखने के लिए कई वीवीआईपी हस्तियां भी अहमदाबाद पहुंचने वाली हैं, जिनमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, मशहूर गायक अरिजीत सिंह जैसे दिग्गज शामिल हैं। अहमदाबाद के सारे बड़े-छोटे होटल इस दिन के लिए बुक हैं और अभी कहीं भी रूम नहीं मिल रहे हैं।

टीम इंडिया की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+