Ind vs Pak Match: इश्क या बीमारी? भारत-पाक मैच के लिए बुक हुए अस्पताल? जानिए क्यों?

Ind vs Pak Match: हमारे देश में क्रिकेट एक धर्म की तरह है और जब बात भारत-पाकिस्तान की हो तो ये दीवानगी सिर चढ़कर बोलने लगती है। आज ऐसी ही दीवानगी अहमदाबाद में नजर आ रही है, जहां विश्वकप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है।

Ind vs Pak Match:

अहमदाबाद में इस वक्त होटल, धर्मशाला सब हाउसफुल है, ऐसे में भारतीयों ने वहां रहने के लिए अजब जुगाड़ निकाला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

'अहमदाबाद के होटलों का रेट आकाश छू रहा है'

दरअसल इस वक्त अहमदाबाद के होटलों का रेट आकाश छू रहा है यहां एक नार्मल होटल में रूम का रेट 59,000 रुपये हो गया है तो वहीं आईटीसी का वेलकम होटल 72 से 75 हजार ले रहा है। तो क्रिकेट के फैंस ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। इन लोगों ने अस्पतालों में बेड बुक कर लिए हैं।

अस्पताल के कमरे होटलों के कमरे से काफी सस्ते हैं

'अहमदाबाद मिरर' की खबर के मुताबिक लोग अस्पतालों का कमरा एक रात के लिए ये कहकर बुक कराएं हैं कि 'उन्हें फुल बॉडी चेकअप कराना है।' जाहिर सी बात है कि अस्पताल के कमरे होटलों के कमरे से काफी सस्ते हैं। लोग डिलक्स से लेकर सुइट तक के कमरे बुक कर रहे हैं, उन्हें इस बात से मतलब नहीं कि कमरा कैसा है, उन्हें बस आज के रूकने के लिए एक ठिकाना चाहिए।

'हाई-वोल्टेज' भारत आसानी से जीत जाएगा'

आपको बता दें कि अहमदाबाद में INDvsPAK मैच से पहले टीम इंडिया के समर्थक सुधीर कुमार चौधरी का कहना है कि 'पाकिस्तान विश्व कप में (भारत से) 7 बार हार चुका है, वे विश्व कप में भारत के खिलाफ कभी नहीं जीते हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा, यह मैच जो कहा जा रहा है 'हाई-वोल्टेज' भारत आसानी से जीत जाएगा।'

इंडिया की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+