भारत-अफगानिस्तान मैच देखने दिल्ली आईं अफगानी मॉडल वाजमा अयूबी ने कोहली के लिए कही ऐसी बात, जिस पर मचा हंगामा

Wazma Ayubi Likes Virat Kohli: विश्नकप 2023 का रोमांच चरम पर है। बुधवार को भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच जीता, उसने दिल्ली के स्टेडियम में अफगानिस्तान को 8 विकेट से पटखनी दी।

WC 2023

इस मैच में जहां कई रिकॉर्ड बने, वहीं दूसरी ओर इस मैच में टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और अफगानी नवीन उल हक भी अपने पूर्व विवाद के बाद आमने-सामने आए लेकिन दोनों के बीच एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का तो दिल जीता ही साथ ही आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया।

स्टेडियम 'कोहली-कोहली' के नाम से गूंज उठा

दरअसल जैसे ही विराट कोहली ग्राउंड पर आए, पूरा स्टेडियम 'कोहली-कोहली' के नाम से गूंज उठा और इसके बाद वो सभी नवीन उल हक को ट्रोल करने लगे लेकिन कोहली ने अपने फैंस को इशारा किया कि वो हक को ट्रोल ना करें और इसके बाद फैंस ने हक को लेकर हूटिंग बंद कर दी।

कोहली ने हक को गले भी लगाया...

यही नहीं मैदान में भी कोहली और नवीन दोनों ही काफी सहज दिखे, यहां तक कि जब मैच खत्म हुआ तो कोहली ने हक को गले भी लगाया, जिसके बाद तो विराट कोहली सोशल मीडिया पर छा गए और फैंस उनके कसीदे पढ़ने लगे।

लखनऊ में हुई थी कोहली और हक की बहस

गौरतलब है कि आईपीएल मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे विराट कोहली और लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे नवीन-उल-हक के बीच लखनऊ में एक जबरदस्त बहस हुई थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। कोहली और नवीन उल हक इस बात पर काफी ट्रोल भी हुए थे।

क्रिकेट फैंस और कई दिग्गज भी भिड़े थे

दोनों के बीच तो झगड़ा मैदान पर हुआ था लेकिन इन दोनों को लेकर क्रिकेट फैंस और कई दिग्गज ट्विटर पर आपस में भिड़ गए थे। इसी वजह से कल के मुकाबले में खास तौर पर नवीन और विराट पर निगाहें थीं, जिन्होंने इस बार आलोचकों के मुंह पर ताले लगा दिए।

अफगानी फैन वाजमा अयूबी ने पढ़े कोहली के कसीदे

विराट कोहली के बर्ताव की इस वक्त चारों ओर तारीफ हो रही है। तो वहीं उनकी कसीदे पढ़ने वालों में उनकी ग्लैमरस अफगानी फैन वाजमा अयूबी भी शामिल हैं, जिन्होंने विराट कोहली के लिए ऐसी पोस्ट लिखी, जिसे पढ़ने के बाद जरूर अफगानी लोगों को मिर्ची लगी होगी क्योंकि उन्होंने अपने देश के खिलाड़ी की जगह दूसरे देश के प्लेयर की तारीफ की है।

'दिल्ली है दिलवालों की...किंग कोहली'

आपको बता दें कि मैच खत्म होने के तुरंत बाद वाजमा अयूबी ने दिल्ली के मैच का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ' 'दिल्ली है दिलवालों की., किंग विराट कोहली ने अपने फैंस से नवीन उल हक के फैंस के साथ चल रहे वॉर को बंद करने के लिए कहा और बाद में दोनों ने हैंड शेक किया और एक-दूसरे को गले लगाया। जो लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं किंग मेरे फेवरेट इंडियन प्लेयर क्यों हैं, यह उनके लिए है, what a gesture!'

कुछ अफगानी लोग को लगी मिर्ची

मालूम हो कि मैच देखने के लिए वाजमा दिल्ली आई थीं। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल इस पोस्ट के बाद स्पष्ट है कि वाजमा अयूबी टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली की डाईहार्ट फैन हैं। फिलहाल अपने इस ट्वीट की वजह वाजमा भी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं तो वहीं कुछ अफगानी लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। उन्होंने वाजमा को देशवासियों का साथ ना देने का आरोप लगाया है और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

खूबसूरती की मल्लिका वाजिमा भारत की फैन हैं

मालूम हो कि अपनी खूबसूरती की मल्लिका वाजिमा टीम इंडिया की बहुत बड़ी फैन हैं और भारत को अपना दूसरा घर बताती हैं। एशिया कप 2023 के दौरान भी उनके कई ट्वीव वायरल हुए थे, उन्होंने इंडिया को सपोर्ट किया था। मालूम हो कि वाजमा अयूबी अभी दुबई में रहती हैं लेकिन वो मूल रूप से अफगानिस्तान की रहने वाली हैं। वो एक सोशल वर्कर होने के साथ-साथ Businesswomen भी हैं। अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से वो सोशल मीडिया कि चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+