PAK vs AFG: 'खाओ केवल 8 किलो मटन...', पाक की शर्मनाक हार पर भड़के वसीम अकरम ने ये क्या कह डाला?
PAK vs AFG: विश्वकप 2023 में पाकिस्तान टीम ने अभी तक काफी शर्मनाक प्रदर्शन किया है। सोमवार को हुए मुकाबले में उसे अफगानिस्तान के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। जिसके बाद पाकिस्तानी टीम लगातार लोगों के निशाने पर है।

उसके अपने वतन के लोग उस पर भड़के हैं। टीम के खिलाड़ी केवल अपने खेल को ही लेकर नहीं बल्कि अपनी फिटनेस की वजह से भी लोगों के गुस्से का शिकार हो गए हैं।
पाकिस्तान खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठे सवाल
दरअसल पाकिस्तान ने विश्वकप 2023 में अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से उसे तीन में करारी हार मिली है। इन सारे मैचों में भी उन्होंने बहुत सारे कैच छोड़े हैं तो वही उनकी फील्डिंग भी काफी खराब रही है। इसी बात पर पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने भड़कते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया।
'ये लोग रोज आठ-आठ किलो मटन खा रहे हैं लेकिन...'
वसीम अकरम ने अफगानिस्तान से मिली हार के बाद ए स्पोर्ट्स पर प्रसारित होने वाले एक शो पर कहा कि 'आज का दिन काफी बेकार था, जिस तरह से पाक टीम ने प्रदर्शन किया है, वो वाकई खराब है। इनकी फील्डिंग देखिए, ऐसा लग रहा है कि ये खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट के लिए ही नहीं गए हैं, अभी मैं खिलाड़ियों का नाम ले लूं ना तो इनके सिर शर्म से झुक जाएंगे, ये लोग रोज आठ-आठ किलो मटन खा रहे हैं लेकिन फिटनेस के नाम पर देखो, शर्म आनी चाहिए।'
'वतन के लिए खेलने के लिए इन्हें बहुत सारे पैसे मिल रहे हैं'
अकरम यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि 'मिस्बाह उल हक जब कोच थे तो उन्हें कोई पसंद नहीं करता था लेकिन टीम उस वक्त फिटनेस के मामले में बेहतर थी और आज देखिए इन प्लेयर्स को, वतन के लिए खेलने के लिए इन्हें बहुत सारे पैसे मिल रहे हैं लेकिन देखिए इनका प्रदर्शन। '
सोशल मीाडिया पर कमेंटस की बाढ़ आ गई है
अकरम का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीाडिया पर कमेंटस की बाढ़ आ गई है और लोग मजेदार मीम्स वायरल कर रहे हैं।
अफगानिस्तान ने बहुत संभलकर खेला
आपको बता दें कि सोमवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम को 283 रनों का टारगेट दिया था। इसके बाद अफगानिस्तान ने बहुत संभलकर खेला और 49 वें ओवर में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
पाकिस्तान टीम की ओर से कई मैचे छोड़े गए
अफगानिस्तान ने वनडे इतिहास में पाकिस्तानी टीम को पहली बार हराया है। अफगानिस्तान की ओर से गुरबाज, इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान टीम की ओर से कई मैचे छोड़े गए, कहीं जगह एक्स्ट्रा रन दिए गए तो वहीं इस टीम ने कई रन आउट के चांसेज गंवाएं जिसके चलते वो अफगानिस्तान से 8 विकेट से हार गए।












Click it and Unblock the Notifications