'पुष्पा' की खुमारी में क्रिकेट जगत, श्रीवल्ली गाने पर डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए सुरेश रैना

नई दिल्लीः पुष्पा मूवी ने क्रिकेट जगत को पूरी तरह अपने खुमारी में जकड़ लिया है। इस फिल्म की पंच लाइन है- यह फिल्म नहीं, फायर है। इस फिल्म का श्रीवल्ली गीत इस समय वाकई में अपने क्रेज की आग में सबको तपा रहा है। डेविड वार्नर के बाद अब भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी इस गीत के अनोखे स्टेप्स अपनाए हैं।

यह फिल्म भारत में कई भाषाओं में रिलीज हुई है और रैना ने श्रीवल्ली गीत के हिंदी वर्जन पर अपने कदम थिरकाए हैं। रैना घर के अंदर है और उनके परिवार के बाकी सदस्य भी उनके साथ गीत पर अपने स्टेप्स कर रहे हैं।

श्रीवल्ली पर डांस से रुक नहीं पाए रैना-

श्रीवल्ली पर डांस से रुक नहीं पाए रैना-

श्रीवल्ली का हिंदी वर्जन भी बहुत लोकप्रिय हुआ है और जावेद अली द्वारा गाए गए इसी गीत को यू-ट्यूब पर ही अब तक 95 मिलियन लोग देख चुके हैं।

रैना ने इस गीत पर अपने स्टेप्स को शेयर करते हुए कहा है कि वह ऐसा करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए अल्लू अर्जुन की तारीफ भी की और साथ ही अभिनेता के लिए और अधिक सफलता की कामना की। इस दौरान रैना घर के अंदर हैं और परिवार के जूनियर मेंबरों के साथ श्रीवल्ली पर डांस कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने भी दिया है वीडियो पर रिएक्शन-

वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे रैना स्टेप्स को इंजॉय कर रहे हैं। अगर इस वीडियो में आप ये देखकर हंसेंगे की रैना की चप्पल स्टेप्स करते हुए निकल गई है तो आपको बताना चाहेंगे कि यह गाने की कोरियोग्राफी का पार्ट है। फिल्म में इस गीत पर अल्लू अर्जुन जितनी बार भी यह स्टेप्स प्ले करते हैं उतनी ही बार उनकी चप्पल निकलती है।

रैना के वीडियो पर अल्लू अर्जुन ने ताली वाली इमोजी के साथ ग्रेट लिखा है।

क्रिकेट पर 'पुष्पा' का बुखार-

क्रिकेट पर 'पुष्पा' का बुखार-

इससे पहले डेविड वार्नर भी बहुत मजेदार अंदाज में यह सॉन्ग स्टेप्स कर चुके हैं। रविंद्र जडेजा पहले ही पुष्पाराज के लुक को अपनाकर शेयर कर चुके हैं।

फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं। तेलुगु निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा: द राइज' इस समय भारत में सबसे अधिक चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म का कुल कलेक्शन 300 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है और 90 करोड़ रुपये के करीब इसके हिंदी संस्करण ने ही बॉक्स-ऑफिस पर कमा लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर तूफान के बाद, 'पुष्पा: द राइज' रिकॉर्ड बुक में अपना रास्ता बना रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने पिछले सप्ताह ही प्राइम वीडियो पर अपना ओटीटी डेब्यू किया था और यहां पर भी ये खूब देखी जा रही है।

फिल्म के अगले भाग का नाम होगा- 'पुष्पा: द रूल'

फिल्म के अगले भाग का नाम होगा- 'पुष्पा: द रूल'

एक्शन से भरपूर थ्रिलर की स्टार कास्ट में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष शामिल हैं। 'पुष्पा' आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के सुदूर इलाकों में लाल चंदन की तस्करी के इर्द-गिर्द दो-भाग में बनने वाली एक्शन ड्रामा है।

क्या अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' के दूसरे भाग की तैयारी कर रहे हैं? तो वह केवल यह कहने के लिए तैयार हैं कि फिल्म की मौजूदा सफलता की खुमारी को ही अभी महसूस कर रहे हैं। वैसे फिल्म के अगले भाग का नाम होगा- 'पुष्पा: द रूल'

Recommended Video

    Omicron varient: ओमिक्रान का नया Mutation, जनवरी में बढ़ेगा खतरा ? | LNJP Hospital | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+