नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी डार्लिंग जीवा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अपनी गुड़िया के साथ वो भी अपने बचपन के दिनों में लौट गए हैं।
बाप-बेटी का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हाल ही में दोनों बाप-बेटी का एक क्यूट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बेहद ही प्यारे वीडियो में जीवा और धोनी के बीच में घुटनों के बल चलने की रेस लगी हुई है। कई बार धोनी जानबूझकर जीवा से हार जाते हैं, इस पर जीवा काफी खुश होती दिख रही है।
इस वीडियो को 17 घंटे में साढ़े छह लाख लोगों ने देखा
आपको जानकर हैरत होगी कि धोनी और जीवा के इस वीडियो को मात्र 17 घंटे में करीब साढ़े छह लाख लोग देख चुके हैं। इस पर काफी संख्या में लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। मालूम हो कि 6 फरवरी को जीवा का जन्मदिन था, इस मौके पर धोनी, जीवा और पत्नी साक्षी संग उत्तराखंड गए थे। साक्षी का परिवार उत्तराखंड का है इसलिए धोनी परिवार ने जीवा का बर्थडे वहीं सेलिब्रेट किया था।
खास बातें