पत्नी संग पहुंचे विरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के विस्फोक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग पत्नी आरती के साथ पार्टी में पहुंचे थे। सहवाग ने खुद ट्वीटर पर अपनी एक फोटो पोस्ट की। आपको बता दें कि विरेंद्र सहवाग युवराज की शादी में भी पहुंचे थे। क्रिकेट के समय में युवराज और सहवाग की अच्छी ट्यूनिंग दिखाई देती थी।
महेंद्र सिंह धोनी पर रही सबकी नजर
रिसेप्शन में देर रात वनडे और टी-20 कप्तान एमएस धोनी यहां पहुंचे। आपको बता दें कि फैन्स को सबसे ज्यादा इंतजार धोनी का ही था। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आईं। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी युवराज सिंह की शादी में ना तो चंडीगढ़ में दिखे थे और ना ही गोवा में। उसके बाद से युवराज और धोनी के संबंधों को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।
सौरभ गांगुली भी पहुंचे
देर रात बीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली भी युवी-हेजल को बधाई देने यहां पहुंचे। आपको बता दें कि युवराज ने क्रिकेट में जो मुकाम हासिल किया उसमें सौरभ गांगुली का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है। बतौर कप्तान सौरभ गांगुली ने युवराज सिंह को खूब मौका दिया जिससे वो अपने खेल को निखार सके।
सुब्रत रॉय ने भी की शिरकत
युवी और हेजल को बधाई देने पहुंचे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय। सुब्रत रॉय के साथ उनकी पत्नी सपना रॉय भी थीं। उल्लेखनीय है कि सुब्रत राय कर्मचारियों को सैलरी ना देने के मामले में जेल में बंद थे। कुछ दिनों पहले ही बेल पर वो बाहर आए हैं।
पत्नी गीता संग पहुंचे हरभजन सिंह
हरभजन और युवराज की दोस्ती तो जगजाहिर है। तो ऐसे में भला कैसे हो सकता था दोस्त की रिसेप्शन में वो ना पहुंचे। जी हां हरभजन सिंह ने युवराज के रिसेप्शन पार्टी में पत्नी गीता संग शिकरत की। इससे पहले युवराज के पोस्ट वेडिंग संगीत में हरभजन ने जमकर डांस किया था। उल्लेखनीय है कि हरभजन की शादी में युवराज सिंह ने भी खूब डांस किया था।