PSL में बाबर vs आमिर की लड़ाई पर बोले वसीम अकरम, इसकी आलोचना नहीं बल्कि आनंद लीजिए

पाकिस्तान सुपर लीग में इन दिनों तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने एक मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ आक्रामकता दिखाई थी।

babar azam vs mohammad amir

पीएसएल में इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के अग्रेशन (आक्रामकता) की खूब चर्चा हो रही है। मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के सामने भी अपने तल्ख तेवर दिखाए थे, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी। आमिर ने एक मैच के दौरान तो बाबर की तरफ गुस्से में गेंद भी फेंक दी थी। आमिर की उस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर आमिर vs बाबर ट्रेंड हो रहा है। अधिकतर क्रिकेट फैंस मोहम्मद आमिर की आलोचना कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि उन्हें इस तरह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान से पंगा नहीं लेना चाहिए था, अब उनके भविष्य पर ब्रेक लग सकता है, लेकिन पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने मोहम्मद आमिर का समर्थन किया है।

अकरम ने किया आमिर का सपोर्ट

पीएसएल में कराची किंग्स के हेड कोच वसीम अकरम ने अपनी ही टीम के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर का सपोर्ट करते हुए कहा है कि इस तरह की आक्रामकता टूर्नामेंट की खूबसूरती को बढ़ाती है। वसीम अकरम ने कहा है कि मैदान पर होने वाली ऐसी नोंकझोंक की आलोचना करने के बजाए लोगों को इसका आनंद लेना चाहिए, इससे मैच में थोड़ी प्रतिद्वंदिता बनी रहती है, जो टूर्नामेंट की सक्सेस के लिए जरूरी है। बता दें कि बुधवार को रावलपिंडी के पिंडी क्लब ग्राउंड में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच हुए मैच में आमिर ने बाबर के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया था। आमिर को लेकर पिछले कुछ समय से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इस तैयारी के बीच आमिर ने बाबर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी रन-मशीन बाबर या टेलेंडर को गेंदबाजी करना अनुभवी तेज गेंदबाज के लिए समान है।

क्या कहा है वसीम अकरम ने?

वसीम अकरम ने आमिर का समर्थन करते हुए कहा है, "मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत अधिक समय है। आपको किरदारों की जरूरत होती है, आपको थोड़ी प्रतिद्वंदिता की जरूरत होती है और मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं आमिर के लिए पूरी तरह से तैयार हूं, जिस तरह से वह एक गेंदबाज के रूप में बातें कर रहे हैं। पीएसएल मैच, या किसी भी मैच में जाने और बल्लेबाज से हाथ मिलाने और उन्हें गले लगाने का क्या मतलब है? ठीक है, खेल से पहले या खेल के बाद, मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं, लेकिन खेल के दौरान, पेशेवर रहें और मैदान के बाहर ये सब पीएसएल में भी मसाला डालते हैं जो पीएसएल की सुंदरता है। हमें व्यक्तिगत रूप से और लगातार आलोचना करने के बजाय इसका आनंद लेना चाहिए।

पीएसएल में आमिर का शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर इस वक्त पीएसएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वो शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक पीएसएल के 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। आमिर ने पीएसएल के 6 मैचों में अभी तक बाबर आजम समेत पाकिस्तान टीम के कई अहम खिलाड़ियों को आउट किया है। अपने प्रदर्शन से आमिर ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के दरवाजे खटखटा दिए हैं। 30 साल के आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। आमिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके संन्यास से वापस आने की अटकलें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+