' खलनायक से मुलाकात', बॉलीवुड के इस दिग्गज के साथ वसीम अकरम ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़के लोग, जानिए क्यों?
Wasim Akram Met Sanjay Dutt: पाकिस्तान ही नहीं बल्कि विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक वसीम अकरम इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, वजह है उनकी वो फोटो जो उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है।

जिस देखते है कुछ लोग तो उन पर भड़क गए हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कि वसीम अकरम पर भड़कने वालों को बुरा भला सुना रहे हैं।
दरअसल वसीम अकरम ने बॉलीवुड से 'मुन्ना भाई' यानी कि संजय दत्त के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें अपने-अपने क्षेत्र के दोनों स्टार्स काफी खुश दिख रहे हैं।
अकरम ने #kahlnayak हैश टैग यूज किया
इस फोटो को शेयर करते हुए वसीम अकरम ने #kahlnayak हैश टैग यूज किया है और लिखा है कि 'लगभग एक दशक के बाद अपने दोस्त संजय दत्त को हमेशा की तरह विनम्र देखकर बहुत अच्छा लगा।'
'खलनायक संजू बाबा नहीं बल्कि तुम हो'
जिसके बाद कुछ लोग उन पर इसलिए नाराज हो गए कि उन्होंने संजय दत्त को खलनायक बोल दिया। एक यूजर ने लिखा कि 'खलनायक संजू बाबा नहीं बल्कि तुम हो, पाकिस्तानी कहीं के।'

तो एक यूजर ने लिखा कि 'पाकिस्तानी के मुंह से खलनायक शब्द अच्छा नहीं लगता है।' जहां कुछ लोग सोशल मीडिया पर ये बातें कह रहे थे वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कि इन भड़कने वालों पर भड़क गए हैं और उनके लिए लिखा है कि' प्लीज नफरत ना फैलाएं। '
ये तस्वीर कहां और कब क्लिक की गई?
कुछ यूजर्स ने दोनों दिग्गजों को ग्रेट बताया है और दोनों की दिल खोलकर तारीफ की है। किसी ने लिखा है कि 'अपने-अपने देश के दो महारथि, जिनका कोई जवाब नहीं है।' एक ने लिखा कि 'एक फ्रेम में 2 दिग्गज।' हालांकि वसीम ने संजय दत्त के साथ फोटो तो शेयर कर दी है लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि 'उनकी और संजू बाबा की मुलाकात हुई कहां और ये तस्वीर कब क्लिक की गई?'
वसीम अकरम ने संजय दत्त को क्यों कहा खलनायक?
वसीम अकरम ने संजय दत्त के लिए 'खलनायक' शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि उन्होंने 'खलनायक' फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था। साल 1993 में रिलीज हुई सुभाष घई निर्देशित इस फिल्म ने सफलता के नए झंडे गाड़े थे। इस फिल्म में संजय दत्त ने 'खलनायक' का रोल निभाया था और इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में थे।
वसीम अकरम का बॉलीवुड से पुराना याराना
मालूम हो कि वसीम अकरम का बॉलीवुड से पुराना याराना है। वो बहुत सारे फिल्मी सितारों के फैंन हैं, जिनमें संजय दत्त के अलावा सलमान खान, शाहरुख खान और कपिल शर्मा जैसे स्टार्स शामिल हैं। वो तो कपिल शर्मा शो में मेहमान भी बनकर आ चुके हैं। यही नहीं आईपीएल की शुरुआती दौर में वो शाहरुख खान की 'केकेआर टीम' में कोच भी रह चुके हैं।
सुष्मिता सेन के साथ उड़ी थी अफेयर की अफवाह
एक वक्त था जब कहा जा रहा था कि वो और पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन एक-दूसरे के प्रेम में गिरफ्तार है, हालांकि बाद में ये बातें अफवाह ही निकली। कुल मिलाकर वसीम अकरम इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं और लोग उनकी फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
-
पब्लिसिटी स्टंट था 'केडी: द डेविल' का 'सरके चुनर' गाना! अब डायरेक्टर ने बता दी पूरी सच्चाई -
Mayank Arya Net Worth: YesMadam के मालिक कितने अमीर? क्यों कर रहे ट्रेंड? वर्कर्स Layoff से विवादों में रहे -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications