'IPL से मिले करोड़ों रुपयों से बिगड़े भारतीय खिलाड़ी, लीग शुरू होने के बाद नहीं जीता कोई टी-20 वर्ल्ड कप'
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना की जा रही है। खासतौर पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर टीम पर तंज कंसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
Wasim Akram on IPL: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना की जा रही है। खासतौर पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर टीम पर तंज कंसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और कप्तान वसीम अकरम ने भारतीय टीम की इस हार के लिए कई कारण गिनाएं हैं, जिनमें से एक वजह उन्होंने आईपीएल को करार दिया।

आईपीएल शुरू होने के बाद नहीं जीता कोई टी-20 वर्ल्ड कप
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब साल 2007 में जीता था। इसके बाद भारत में आईपीएल की शुरुआत की गई। लेकिन आईपीएल शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप को दोबारा जीतने में नाकाम रही है। जबकि लीग का मकसद ही टी-20 में भारतीय टीम को बाकी टीमों के मुकाबले में मजबूत बनाना था। लेकिन भारत इतने सालों में भी दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सका है।

अकरम ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात
ए स्पोर्ट्स पर बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा कि हम सबको लगता था कि आईपीएल शुरू होने के बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, जब से आईपीएल शुरू हुआ है। इंडिया ने एक बार भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। आईपीएल भारतीय खिलाड़ियों के करियर को बर्बाद कर रहा है। युवा खिलाड़ियों को ही इस लीग में 12-13 करोड़ रुपये मिल जाते हैं, जिसका असर उनके खेल पर पड़ता है।

वसीम अकरम ने गेंदबाजों पर रखी अपनी बात
पुराना किस्सा याद करते हुए वसीम अकरम ने बताया कि अभी एशिया कप में मैं कुछ लोगों से मिला था, जिनके साथ मैं पहले काम भी कर चुका हूं। मैं उनसे बात कर रहा था कि जो तेज गेंदबाज जैसे आवेश खान को लेते हैं। वह 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता था, वह 140+ कंसिस्टेंट करता था, लेकिन एक सीजन के बाद वह 130 पर आ गया। एक सीजन में इनकी पेस चली जाती है। वसीम अकरम ने कहा कि बीसीसीआई को युवा खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में एक फिक्स अमाउंट सेट कर देना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पैसे मिलने से खिलाड़ियों में मेहनत की भूख खत्म हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications