वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गज ऑल राउंडर ने कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने का सपना हर एक खिलाड़ी का होता है। बतौर कप्तान हर खिलाड़ी यही चाहता है कि उसकी टीम आगे जाए और ख़िताब हासिल करे। कई बार सपना पूरा होता है और कई बार ऐसा नहीं भी होता है। इससे टीम और फैन्स को निराशा भी होती है।

श्रीलंकाई टीम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। श्रीलंकाई टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में धमाका करने में नाकाम रही थी। श्रीलंकाई टीम लीग चरण में ही बाहर हो गई थी। अफगानिस्तान ने सुपर आठ में जगह बना ली थी लेकिन श्रीलंकाई टीम पहले दौर में बाहर हो गई।

hasaranga

टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान वनिंदु हसारंगा ने एक बड़ा कदम उठाया है। हसारंगा ने अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने टी20 कप्तान के रूप में अपना इस्तीफ़ा दे दिया है। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि यह हैरान करने वाला निर्णय है। हसारंगा ने इस्तीफे पर एक छोटी प्रतिक्रिया भी दी।

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि हसारंगा ने अपने बयान में कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं हमेशा श्रीलंका के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और मैं हमेशा की तरह अपनी टीम और नेतृत्व का समर्थन करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+