IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद का धांसू ऑल राउंडर आईपीएल से बाहर, क्या है इसका कारण
IPL 2024: आईपीएल शुरू होने के कुछ ही दिन बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर एक खराब खबर सामने आई है। हैदराबाद की टीम से एक बड़ा खिलाड़ी बाहर हो गया है। इस सीजन हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ मुकाबला जीता था।
पैड कमिंस की कप्तानी वाली इस टीम में श्रीलंका से आने वाले धांसू खिलाड़ी को टीम शामिल किया गया था लेकिन चोट की वजह से यह खिलाड़ी बाहर हो गया है। हैदराबाद की टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि फ़िलहाल पूरा टूर्नामेंट बाकी है।

यहाँ बात श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसारंगा की हो रही है। खबरों के अनुसार एड़ी की चोट के कारण हसारंगा इस लीग में नहीं खेल पाएंगे और बाहर हो गए हैं। आरसीबी ने इस ऑल राउंडर को रिलीज कर दिया था और हैदराबाद ने डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस में उनको अपने साथ शामिल किया था।
हसारंगा गेंदबाजी में बेहतरीन होने के साथ ही बैटिंग भी तूफानी अंदाज में करते हैं, इसी वजह से हैदराबाद ने उनको इस सीजन के लिए खरीदा था, हालांकि चोट के कारण वह शुरुआती मैचों से बाहर थे। इसके बाद अब पूरी तरह से बाहर होने की खराब फैन्स का दिल तोड़ने वाली है। हैदराबाद जल्दी ही उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करने वाली है।
हैदराबाद ने आईपीएल के इस सीजन में शुरुआत अच्छी नहीं की थी। मामूली अंतर से केकेआर के खिलाफ हार का सामना करने के बाद हैदराबाद ने अगले मैच में धमाका कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में हैदराबाद की टीम ने 31 रनों से जीत दर्ज कर ली।
गौरतलब है कि हैदराबाद की टीम में कमिंस को लाकर कप्तान बनाया गया है। उनको 20 करोड़ से भी ज्यादा रुपये की धन राशि के साथ टीम में शामिल किया गया है। हैदराबाद की टीम इस बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications