कौन हैं विव्रांत शर्मा? 20 लाख के बेस प्राइज के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा

जम्मू कश्मीर के विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।

Vivrant Sharma

Who is Vivrant sharma में सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने जम्मू कश्मीर के एक खिलाड़ी को 2.60 करोड़ रुपए में खरीदकर सभी को चौंका दिया है। विव्रांत शर्मा नाम के इस बैटिंग ऑलराउंडर का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था, लेकिन हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने विव्रांत को 2.60 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ के बैटिंग ऑलराउंडर विव्रांत शर्मा ने अचानक से इस मिनी ऑक्शन में लाइमलाइट बटोर ली है, क्योंकि यह एक अनकैप्ड खिलाड़ी है। विव्रांत को खरीदन के लिए हैदराबाद के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रूचि दिखाई थी और 2.40 करोड़ रुपए की लास्ट बोली लगाई थी।

कौन हैं विव्रांत शर्मा?

जम्मू कश्मीर के रहने वाले 24 साल के विव्रांत शर्मा बाएं हाथ के युवा बैटिंग ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपनी स्टेट टीम के लिए 2 फर्स्ट क्लास क्रिकेट, 14 लिस्ट ए और 9 टी20 मैच खेले हैं। विव्रांत ने एक हफ्ते पहले ही रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं विव्रांत ने अपना पहला टी20 साल 2021 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेला था। विव्रांत ने रणजी ट्रॉफी के 2 मुकाबलों में 72 रन बनाए हैं। वहीं 14 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 519 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए हैं। उन्होंने 9 टी20 मैचों में 191 रन और 6 विकेट भी लिए हैं। विव्रांत ने आखिरी टी20 मुकाबला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला था।

विव्रांत के नाम एक शतक भी है

विव्रांत शर्मा के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में एक शतक भी है जो उन्होंने 23 नवंबर को लगाया था। उन्होंने 124 गेंदों में 154 रन की पारी खेली थी। इतनी बड़ी कीमत में विव्रांत को खरीदने के बाद माना जा रहा है कि यह खिलाड़ी जल्द ही सनराइजर्स हैदराबीद की ओर से खेलता हुआ दिखेगा। उसे जल्द ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+