नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने शानदार स्टाइल में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है।
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हाजमे की गोली, रंगून की होली, गुजरात में घाघरा-चोली और बैटिंग में विराट कोहली, पूरे इंडिया की पसंद है। जन्म दिन मुबारक विराट कोहली।
वीरेंद्र सहवाग अपने शानदार तरीके से लोगों को बर्थडे विश करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी लोगों को इंतजार था कि अब वो विराट कोहली को किस अंदाज में जन्मदिन की मुबारक बाद देंगे।
वीरेंद्र सहवाग ने दो ट्वीट किए हैं और दोनों ही ट्वीट में वीरेंद्र सहवाग उनके साथ दिख रहे हैं।
Haazme ki Goli, Rangon ki Holi,Gujarat me Ghagra Choli
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 5, 2016
Aur Batting mein Virat Kohli
Poore India ko pasand hai#HappyBirthdayVirat @imVkohli pic.twitter.com/Vy76lUqUim
8 yrs ago we cud have dedicated this day by eating Chikoo.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 4, 2016
But tday,I think all auto/taxis shud start their Meter frm100#HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/SbMMfZY72P