Virender Sehwag के फेवरेट गेंदबाज को बेटे आर्यवीर ने रौंदा, ठोके ताबड़तोड़ रन, वीडियो हो रहा वायरल
Virender Sehwag Son Aryavir Sehwag: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के मैदान पर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने दमदार खेल से सबका ध्यान खींच लिया। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए ओपनिंग करने उतरे आर्यवीर ने दिखा दिया कि वह भी पिता की तरह आक्रामक अंदाज के बल्लेबाज हैं।
डेब्यू मैच में बनाए इतने रन (Virender Sehwag Son Aryavir Sehwag)
18 साल के आर्यवीर सहवाग को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 8 लाख रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। वह फिलहाल दिल्ली अंडर-19 टीम का हिस्सा भी हैं। अपने पहले मैच में उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत की। तीसरे ओवर में भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के खिलाफ उन्होंने लगातार दो चौके जड़ दिए। इतना ही नहीं, पांचवें ओवर में रौनक वाघेला पर भी दो शानदार चौके लगाकर सभी को हैरान कर दिया। नवदीप सैनी वही गेंदबाज है जिनकी तारीफ वीरेंद्र सहवाग जमकर किया करते रहे हैं।

कौन हैं आर्यवीर सहवाग का फेवरेट क्रिकेटर
हालांकि, वह ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 16 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। आर्यवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कह रहे हैं कि जैसे बाप, वैसे बेटा। उनके शॉट्स देखकर सभी को सहवाग की याद आ गई। हाल ही में एक इंटरव्यू में आर्यवीर से पूछा गया कि वह एमएस धोनी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल में से किसे चुनेंगे। उन्होंने गिल को चुना, लेकिन जब विराट कोहली का नाम आया तो उन्होंने बिना सोचे-समझे कोहली को अपना फेवरेट बताया।
डीपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन?
दिल्ली प्रीमियर लीग की बात करें तो इस बार कई बड़े खिलाड़ी और युवा सितारे एक्शन में दिख रहे हैं। सबसे महंगा खिलाड़ी इस सीजन में तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह बने, जिन्हें 39 लाख रुपये में खरीदा गया। वहीं रहस्यमयी स्पिनर दिग्वेश सिंह 38 लाख रुपये में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के हिस्से में गए। पिछली बार के सेमीफाइनलिस्ट पुरानी दिल्ली 6 ने अपने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिटेन किया था। लेकिन चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल पाए।












Click it and Unblock the Notifications